मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : पुण्यतिथि पर याद किए गए सतना शहर के मशहूर एंकर स्व. कुलदीप सक्सेना

सतना।।सतना शहर के मशहूर एंकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री कुलदीप सक्सेना जी की पुण्यतिथि उतैली स्तिथ मातृछाया में श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट, सतना द्वारा मनाई गई। स्व.कुलदीप सक्सेना अपनी आवाज़ से लोगों के बीच जाने जाते थे। उन्होंने न केवल अपने शहर में बल्कि समूचे देश में अपनी आवाज़ का परचम लहराया था। भारत देश की कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ उन्होंने मंच साझा किया था।

चार दशकों से भी ज़्यादा समय से उन्होंने मंच संचालन, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों एवं चुनाव प्रचार में अपनी आवाज़ देने के अलावा वो फ़िल्म प्रोडक्शन में भी जाना माना नाम थे। उनके द्वारा निर्मित कई फिल्में राष्ट्रीय स्तर तक प्रसारित हुई हैं। कला के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही वो राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी आगे थे। एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आगरा म्युनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन के पुत्र होने के नाते उनका रुझान हमेशा से राजनीति में था। कांग्रेस, जनता दल, सपाक्स जैसी राजनैतिक पार्टियों में उन्होंने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक कि कई ज़िम्मेदारियाँ संभाली।

यह भी पढ़े – गुजरात में दहाड़े शिवराज के मंत्री सिसोदिया,पीएम मोदी को क्रांतिवीर तो अमित शाह को बताया हनुमान

उतैली स्तिथ मातृछाया में ज़रूरतमंद बच्चों को उनकी ज़रूरत के समान प्रदान कर पुण्यतिथि में स्व.श्री सक्सेना को याद किया गया। एक समाजसेवी को सच्ची श्रद्धांजलि समाजहित में कार्य कर के ही दी जा सकती है। इस पुनीत कार्य मे ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशान्त सक्सेना, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सक्सेना, सचिव राजदीप सक्सेना, मातृछाया के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, श्रीमती बृजबाला खरे, निशान्त खरे, देवांशी सक्सेना, कुशल सक्सेना, रोहित कुमार सिंह, अभिनव सिंह दिखित, गौरव शुक्ला, नीलेश कुमार सिंह, विकास मिश्रा, कान्हा श्रीवास्तव, विवेक सिंह, एवं अंकित गुप्ता मौजूद रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button