राष्ट्रीयहिंदी न्यूज

आज का इतिहास स्पेशल: आइए देखें 20 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

Aaj Ka Itihas 20 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 20 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 20 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 20 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 20 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 20 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 20 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 20 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 20 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं….

20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं ( Important events of December 20)

1757- लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

1780- ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

1830- ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

1876- महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की।

1924- जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

1946- महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।

1951- ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।

1955- भारतीय गोल्फ संघ का गठन।

1956- अमेरिकामें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।

1957- गोरख प्रसाद ने पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।

1963- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

1985- तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जड़ित मुकुट चढ़ाया गया।

1988- संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1990- भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।

2007- पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

2008- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी. विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति( Born on 20 December)

1871 – भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म हुआ।

1922 – चैरिटा बोअर, अमेरिकी अभिनेत्री /सोप ओपेरा सितारा चैरिटा बोअर का जन्म हुआ।

1928 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म हुआ।

1936 – प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म हुआ।

1960 – उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म हुआ।

20 दिसंबर को हुए निधन (Died on 20 December)

1935 – फिलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम का निधन हुआ।

1956 – एक सन्त एवं समाज सुधारक संत गाडगे बाबा का निधन हुआ।

1968 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का निधन हुआ।

1968 – अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का निधन हुआ।

1971 – भारत और पाकिस्‍तान युध्‍द के दौरान ले. अरविंद दीक्षित का निधन हुआ।

2010 – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हुआ।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button