मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया सी.एम.राइज. स्कूलों का वर्चुअल उदघाटन

सतना। सीएमराइज स्कूल बगहा सतना में शिक्षा को समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे जन-जन तक पहुँचाने एवं सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को विश्वसस्तारीय बनाने कि संकल्पल को लेकर म.प्र. शासन की महत्वा कांक्षी योजना को साकार रूप देने के उद्देश्य‍ से संचालित ‘’सी.एम.राइज. स्कूल योजना’’ के अंतर्गत प्रदेश के 69 चुनिंदा विद्यालयों का विधिवत भूमिपूजन का वर्चुअल कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

जिसके तत्वाधान में सी.एम.राइज स्कूल बगहा में श्री अभिषेख तिवारी (पार्षद वार्ड क्र. 03) के मुख्य अतिथ्य एवं अभिभावकों, शिक्षकों तथा छात्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय प्राचार्य श्री अश्विनी कुमार पाठक जी ने विद्यालय की अवधारणा प्र‍स्तुत की जिसे पी.पी.टी. द्वारा प्रस्तु्त किया गया।इसके साथ ही छात्रों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी (विभिन्न विषयों पर आधारित) का अवलोकन भी अतिथियों ने किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों की रचनात्मककता की भूरि-भूरि प्रशंसाकी कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा एवं संचालन उप-प्राचार्य श्री आर.पी.मिश्रा जी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े – लोक आस्था का महापर्व छठ,नहाए खाए की परंपरा से प्रारंभ होता है छठ पर्व, 36 घंटे तक रखा जाता है निर्जला व्रत

उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य अश्वनी कुमार पाठक, उपप्राचार्य रघुवंश प्रसाद मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचन्द्र यादव व रोहणी प्रसाद शर्मा, प्रधानाध्यापक मुद्रिका प्रसाद शुक्ला, भास्कर पांडेय, अरुणेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद सिंह, आलोक चतुर्वेदी, डॉ रामायण प्रसाद विश्वकर्मा, सतीश कुमार गुप्ता, रजनीकांत त्रिपाठी, आदित्य नारायण त्रिपाठी, रामायण प्रसाद, विनय कनौजिया, सुजीत गर्ग, नागेंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार सोनी, श्रवण कुमार सोनी, अरविंद द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी,अनिल गौतम, फैयाज खान, तोषेन्द्र देव शुक्ला, ऋषी पांडेय, धीरेंद्र शर्मा, शशिधर श्रीवास्तव, विजय त्रिपाठी, प्रदीप दुबे, शिवाकांत मिश्रा, राहुल कुशवाहा, कुंदन सिंह, डॉ.प्रतिमा रानी सिंह, मंजूलता पांडेय, प्रियस सिंह, वंदना यादव एवं समस्त स्टाफ अभिभावक एवं छात्रों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button