मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Chatth 2024 :छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्ध्य, सतना में भी छठ महापर्व की धूम

सतना,मध्यप्रदेश।।बिहार के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ का त्यौहार शुरू हो गया है। बिहार समेत पूरे देश में इन दिनों छठ पर्व की धूम मची हुई है। प्रकृति पूजा के इस महापर्व का असर सतना में भी जमकर दिखाई दिया।महिलाओं ने व्रत रखकर संतोषी माता तालाब पर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान छठ मैया के गीत गाए गए और बैंड बाजे की धुन के बीच खूब आतिशबाजी हुई।

दरअसल सतना शहर के संतोषी माता तालाब पर भारी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने सूर्य देव की आराधना और छठी मैया की पूजा की है।इस दौरान तालाब के किनारे भारी संख्याओं में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसे देख ऐसा लग रहा था मानो यह त्यौहार बिहार का नहीं बल्कि सतना वासियों का ही है।

महिलाओं ने किया डूबते सूर्य को अर्ध्य

व्रतधारी महिलाओं ने डूबते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर 36 घण्टे तक चलने वाले कठिन निर्जला व्रत का समापन किया।महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए छठी मैया की पूजा-अर्चना की। प्रशासन ने भी इस अवसर पर खास इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। और पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

छठ पूजा का पर्व सबसे बड़ा त्यौहार

व्रतधारी महिला गायत्री पांडेय ने बताया कि यह त्यौहार हम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते है।चार दिनों का यह त्यौहार होता है। पहले दिन नहाए खाये से शुरू होता है।दूसरे दिन खरना होता है।आज डूबते सूर्य को अर्ध्य किया जाता है। और कल सुबह प्रातः काल के अर्ध्य से समापन होता है।यह बहुत कठिन व्रत है।और यह सबसे बड़ा त्यौहार है।यह त्यौहार बिहार झारखंड और उत्तरप्रदेश सभी जगहों में यह पर्व मनाया जाता है।सतना में भी यह त्यौहार बहुत अच्छे से मनाया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसडीएम राहुल सिलड़िया ने बताया कि संतोष माता तालाब में काफी भक्तगण आज छठ पूजा के दिन आये हुए है।पुलिस बल उपस्थित है।सीएसपी सतना और एसडीएम राजस्व का अमला भी यहा उपस्थित है।पुलिस बल द्वारा ट्रैफिक का नियंत्रण किया जा रहा है।पुलिस का पूरी तरह से चौराहों पर तैनात है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button