मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News :कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Satna News :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सतना शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाओं के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और कार्यों में तेजी लाकर जून 2024 तक सभी स्मार्ट सिटी के कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये।

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उपायुक्त भूपेन्द्र देव परमार, कार्यपालन यंत्री अरुण तिवारी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड महेश घनघोरिया सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री वर्मा ने अपना निरीक्षण भ्रमण दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के कार्यों के निरीक्षण से शुरू किया। उन्होंने 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम को सर्व सुविधायुक्त बनाने किये जा रहे ग्राउंड वर्क और इंडोर गेम्स के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 7 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों के आधार पर बनाए जा रहे धवारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महदेवा में बन रहे नगर निगम के सीवरेज प्लांट के एचटीपी का भी निरीक्षण किया।

कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि 15 एमएलडी क्षमता के एचटीपी में 3 एमएलडी घरेलू जल निकासी का सीवेज और शेष गंदे नाले का सीवेज यहां एकत्र कर साफ किया जायेगा। एचटीपी की गतिविधियों की सतत निगरानी स्काडा सिस्टम से की जायेगी।कलेक्टर ने सोनौरा उतैली में 35 करोड़ की लागत से बन रहे सर्व-सुविधायुक्त मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ताकि जून 2024 तक काम्पलेक्स का कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा 31.69 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये नेक्टर झील का भी निरीक्षण किया तथा उसके आगे संचालन संबंधी जानकारी ली।


इसे भी पढ़े – Satna News :कन्या महविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन


कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा 31 करोड़ 15 लाख रुपए लागत से बायपास मैहर रोड के समीप बनाये जा रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यों में प्रगति लाने की निर्देश के साथ ही बस स्टैंड के आगमन और निकासी मार्ग, हरित पट्टी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। बाद में कलेक्टर ने पुरानी विश्वास राव सब्जी मंडी के समीप हाउसिंग बोर्ड द्वारा 9 करोड़ 16 लाख रुपये लागत से बनाए जा रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कम्युनिटी हाल में 25-25 दुकानें भी बनाई जा रही हैं। ऊपरी तल पर 11 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। कम्युनिटी हाल में अंदर लगभग 10 हजार वर्ग फीट का वृहद कक्ष होगा। यहां 700 से 800 व्यक्तियों के बैठने और मांगलिक कार्यक्रम करने की व्यवस्था रहेगी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि आईएसबीटी और कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य जून 2024 तक कम्पलीट कर लिये जायेंगे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button