मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

कम उम्र से ही गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में जुटे ये बच्चे, पढ़ाई और खेलकूद में भी अव्वल

सतना,मध्यप्रदेश।। जवाहर नगर मैत्री उन्नति कॉलोनी के रहने वाले नन्हे फरिश्ते, मुहम्मद अल शगील और शीरीन खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन बच्चों ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिनकी शराहना आज हर कोई करता है।

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

इन बच्चों ने काफी कम उम्र से ही समाज सेवा का बीड़ा उठा रखा है। ये जो भी पॉकेट मनी मिलती है, उसे जोड़कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में खर्च करते आ रहे हैं। इनको समाज सेवा की इतनी जुनून है कि चाहे कड़कती हुई धूप हो, या बाढ़ हो या कोई भी ऐसी आपदा जिसमे ये दोनों नन्हे फरिश्ते वहां सेवा करते देखे जा सकते हैं।

इन बच्चों ने अपने समाज सेवा के कार्यों से कई लोगों का जीवन बदल दिया है। ये बच्चों ने कई गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए मदद की है। उन्होंने कई जरूरतमंद परिवारों को भोजन और कपड़े प्रदान किए हैं। उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।समाज सेवा के क्षेत्र के अलावा ये दोनों बच्चे पढ़ाई और खेलकूद में भी अव्वल हैं। मुहम्मद अल शगील जहां तैराकी में नेशनल खेल चुके हैं, वही शिरीन खान मैराथन में 5 किलोमीटर की दौड़ लगा चुकी हैं।

इन दोनों बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है। अगर मन में इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इन बच्चों से प्रेरित होकर कई अन्य बच्चे भी समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं।

कोरोना काल में भी इन बच्चों ने लोगों को प्रेरित किया

कोरोना काल में इन बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए वीडियो से काफी प्रेरित किया। इन वीडियो में उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में बताया। इनका वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री ने भी ट्विट किया था।

समाज सेवा के लिए हो चुके है सम्मनित

जवाहर नगर के इन नन्हे फरिश्तों, मुहम्मद अल शगील और शीरीन खान को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ये दोनों बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।अल शगील और शीरीन खान दो ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। ये बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button