Mp politics news

  • MP :प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ आप लड़ेगी विस चुनाव -रानी

    SINGRAULI NEWS ,सिंगरौली।।आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम एवं मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। भाजपा (BJP) एवं कांग्रेस (Congress) पार्टी के लोग बेवजह अफवाह फैला रहे हैं। प्रदेश के सभी 230 विधान सभा सीटों पर आप के प्रत्याशी उतारे जायेंगे।उक्त बातें आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल ने मीडिया (media) कर्मियों से संक्षिप्त में चर्चा करते हुए कहीं।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    उन्होनेें अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि लोकसभा स्तर पर यूपीए के 26 दल मिलकर आपस में समझौता कर रहे हैं। प्रदेश में स्वतंत्र रूप से आम आदमी पार्टी की ओर से 230 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इनके नामों का सर्वे भी संगठन स्तर से कराया जा रहा है। सर्वे में जिनका नाम सबसे ऊपर रहेगा वही विस के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस एवं भाजपा अफवाह फैलाने में महारथ हैं।

    इसे भी पढ़े – Singrauli News :पांच रोजगार सहायकों को अंतत: आठ महीने बाद मिलीं पंचायतें

    देश के राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित जिन पांच राज्यों में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर एवं मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्टी के नेता खुद कन्फ्यूज हैं और आम आदमी पार्टी से डर रहे हैं। इसीलिए तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। बूथ स्तर पर पार्टी का काम चल रहा है। कार्यकर्ता एवं आम जनता अफवाहों में न पड़े।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • MP News : मैहर बीजेपी विधायक नारायण ने कहा विंध्यप्रदेश बनेगा तो पहला मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से होगा..

    सतना।। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज विन्ध्य की जनता जनार्दन को फेसबुक लाइव के माध्यम से संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से अलग अलग दल से चार बार विधायक बना और मैहर क्षेत्र के विकास में अपना समुचित योगदान दिया। जन कल्याण की भावना से मैने हमेशा कार्य किया इसीलिए जनता भी मुझे अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

    Image credit by satna times

    आज हमारी लड़ाई अपने आने वाले पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण की है आज हम तमाम महती आवश्यकताओ के लिए इस शहर से उस शहर भटक रहे है। जिस समय विन्ध्य प्रदेश का विलय किया गया तो विन्ध्य का विकास प्राथमिकता में रखा गया था लेकिन स्वास्थ्य शिक्षा आईआईटी एम्स जैसी सुविधाओ से हमारा विन्ध्य अछूता है।

    लेकिन अब वक्त चुप रहने का नही पूरी उत्तेजना और अपने मताधिकार के माध्यम से यह बतलाने का वक्त आ गया है कि हम कायर नही अपनी लड़ाई लड़ना जानते है अपना अधिकार छीनकर लेना जानते है और लेंगे। विधायक त्रिपाठी ने अपने वक्तावयो मे आज बड़ी बात कही कि अगर जब भी विंध्यप्रदेश बनेगा तो पहला मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से होगा। सभी दल वाले ठगने मात्र के लिए हमेशा बोला है पर अमल किसी ने नही किया।

    इसे भी पढ़े – Satna News :सीधी के वायरल वीडियो पर बिफरी रैगांव विधायक, बोली यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा

    हम जो बोलते है कर के दिखया भी है दिखएँगे भी। इसलिए विन्ध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प के साथ एक हो जाइए आइए मिलकर प्रथक विन्ध्य का निर्माण करा अपनो को सौगात दे। अगर इस चुनाव में विन्ध्य की जनता जनार्दन हमे 30 सीट देती है

    तो इनके दम पर ही हम विन्ध्य से आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग व्हाट्सएप व्हाट्सएप न खेले मै चुनौती के साथ बोलता हूं कि जिन्हें लगता हो कि विंध्यप्रदेश नही बनना चाहिए मेरे साथ खुले मंच में बैठे और बहस करे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक)

  • MP News :महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

    सतना।।युवक कांग्रेस(yuwak congress) कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता एवं कुशासन विरोध आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुये घेराव किया गया। प्रदर्शन एवं घेराव करने वाले युवक कांग्रेस(Congress) कार्यकर्ताओं का नेतृत्व युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू मशहूर अहमद शेरू, उदित तिवारी, अरुण पाण्डेय, राजदीप सिंह, विक्रांत त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ युकां एवं कांग्रेस नेताओं ने किया।

    युवक कांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव में प्रदेश सचिव रवीन्द्र सिंह सेठी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप समदरिया, मुख्तार अहमद सिद्धोकी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, स्वतंत्र मिश्रा, अशोक चक्रवर्ती, कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह, निखिल सिंह तिवारी, रीतेश त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के नेता शामिल रहे।

    भाजपा की कथनी व करनी में है अंतर

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि इनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। लाखों युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा करने वाली सरकार एक दशक बाद भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा सके। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मिटाने का वायदा करके सत्ता में काबिज हुये भाजपा के शासन काल में कम होने की बजाय बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का ग्राफ और अधिक बढ़ जा रहा है।

    इसे भी पढ़े – Satna News :अंधेरी पुलिया के पास मिली जली हुई लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी,जीआरपी ने कराया पीएम, नहीं हुई शिनाख्त

    भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार आव्हान किया कि वे एकजुट होकर कानून-कायदों को ताक पर रखकर लोकतंत्र का गला घोट रही है। युवक कांग्रेस नेता द्वय ने कहा की वर्तमान में मध्यप्रदेश सहित देश भर में जो वातावरण है उससे इस बार देश एवं प्रदेश में कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत केंद्र एवं राज्य में अपनी सरकार बनायेगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ ने भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुट होकर बूथ से लेकर मंडल, ब्लाक बार एवं जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे।

    कांग्रेस को मजबूत बनाने करें एकजुट प्रयास

    इसके पूर्व पुराना पावर हाउस के निकट स्थित राजविला में शहर सहित जिले भर के कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुये। यहां एक विशाल सभा आयोजित की गयी, जिसे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत बनाने तन-मन-धन से एकजुट होकर लग जाये।

    जगह-जगह वैरीकेट्स लगाकर रास्ता किया बंद

    कांग्रेस पार्टी द्वारा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट के घेराव की पूर्व सूचना दिये जाने पर जिला प्रशासन आज पूरी तरह से एलर्ट मोड में दिखाई दिया। व्यंकट उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक-1 से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे तक पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा जगह- जगह वैरीकेट्स खड़े करवा कर रास्ता बंद कर दिया गया था। जिसके कारण आमजन को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चार पहिया, दो पहिया वाहन एवं आटो चालकों को अपने-अपने वाहन प्रेमनगर रोड से होकर अथवा रेलवे कालोनी के रास्ते से निकालने पड़े।

    युकां नेताओं का कई स्थानों पर हुआ गर्मजोश स्वागत

    युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का सड़क मार्ग से सतना आते समय उचेहरा, सतना नदी के निकट शहर के पुराना पावर हाउस के पास राजविला पैलेस, पन्नीलाल चौक, अग्रसेन चौक सहित अनेक स्थानों पर युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • MP Politics: पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल! पूर्व सीएम कमलनाथ के हाथों ली सदस्यता

    Mountaineer Megha Parmar joins Congress: एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही मेघा परमार आज कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं. छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम व पीसीसी प्रमुख कमलनाथ के सामने उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. बता दें कि मेघा शिवराज सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं.

    मेघा परमार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पार्टी प्रवक्ता पीयूष बेबेले ने ट्वीट किया, “प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल.छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के सामने ली कांग्रेस की सदस्यता. मेघा बोलीं कमलनाथ जी नहीं होते तो शायद मैं माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती. कमलनाथ जी ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया था.”

    इसे भी पढ़े – Satna News :किसान से घूस लेते पटवारी की Video हुई Viral, किसान से इस काम के लिए मांगी थी रिश्वत

    कौन हैं मेघा परमार?
    बता दें कि मेघा परमार ने 22 मई, 2019 को सुबह 5 बजे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया था. माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय ध्वज फहराने वाली मेघा का जन्म मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भोज नगर गांव में हुआ था. किसान परिवार में जन्मी मेघा ने जीवन में काफी संघर्ष देखा है. साथ ही, पिछले साल मेघा परमार ने 147 फीट (45 मीटर) की टेक्निकल स्कूबा डाइविंग कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

    गौरतलब है कि 2019 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माउंट एवरेस्ट फतह कर देश व प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली मेघा परमार व भावना डेहरिया को 15 लाख प्रोत्साहन राशि व 3 लाख स्वैच्छिक अनुदान राशि देकर सम्मानित किया था.

     

  • Satna News :मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी 2 मई को करेंगे विंध्यवासियो से दिल की बात

    सतना।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होते ही अब दिल की बात का दौर शुरू होने वाला है। लेकिन दिल की बात पीएम मोदी नही बल्कि मैहर क्षेत्र के भाजपा विधायक करेंगे।विंध्य पुनरोदय के मुद्दे पर अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर सियासी गलियारों में खलबली मचा देने वाले मैहर क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अब अपने नए कार्यक्रम ‘दिल की बात’ का शेड्यूल जारी कर दिया है। विधायक नारायण 2 मई को सुबह 11 बजे फेसबुक लाइव के जरिए विंध्य वासियों से ‘दिल की बात’ करेंगे।

    narayan tripathi
    narayan tripathi

    विधायक नारायण के इस दिल की बात कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। नारायण त्रिपाठी फैन्स क्लब (NTFC) के सदस्य और विंध्य क्षेत्र की 30 विधानसभा सीटों के क्षेत्र के गांवों में तैनात उनकी टीम के सदस्य लोगों तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचा रहे हैं। उनसे फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक नारायण त्रिपाठी के दिल की बात सुनने का आग्रह कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़े – Satna News :त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को लेकर मैहर विधायक नारायण ने लिखा सीएम को पत्र

    विधायक नारायण त्रिपाठी ने  बताया कि ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में विंध्य वासियों को विंध्य की महत्ता और आवश्यकता से अवगत कराया जाएगा। उन्हें विंध्य के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हुए बताया जाएगा कि विंध्य का किस तरह विलय कर विंध्य वासियों के साथ छल हुआ। उन्हें तथ्यों और तर्कों के साथ यह भी समझाया जाएगा कि किस तरह से विंध्य का पुनरोदय विंध्यवासियो के जीवन स्तर के उन्नयन और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

    इसे भी पढ़े – Mann Ki Baat : पीएम बोले देशवासियों की अच्छाइयों का अनोखा पर्व बना ‘मन की बात’

    नारायण ने कहा कि विंध्य पुनरोदय की मांग को लेकर हमारी लड़ाई जारी है और अंतिम दम तक चलेगी। विंध्य की जनता अपने अधिकार के लिए जागृत हो गई है और व्यापक समर्थन दे रही है। दिल की बात कार्यक्रम विंध्य और विंध्यवासियों को ही समर्पित है।

    बता दें कि विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी के गठन का ऐलान विंध्य प्रीमियर लीग के समापन समारोह में किया था। वे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन भी मैहर में करा रहे थे लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने बाद में समय नही दिया।

    अपने जिले की हर खबर देखने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स एप, अभी क्लिक करे

    satna times

  • MP POLITICS NEWS: BJP को बड़ा झटका, भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने की विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा, 30 सीटों पर है नजर

    SATNA NEWS : मध्यप्रदेश में अब विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले में बीजेपी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। उन्होंने विंध्य पार्टी बनने का एलान भी कर दिया। उन्होंने यह घोषणा सोमवार, 10 अप्रैल को की। साथ ही दो मई से  सात मई तक मैहर में बागेश्वर महाराज की कथा आयोजित करने की भी घोषणा की। बता दें कि त्रिपाठी की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है। MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक) 

    मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर क्षेत्र से अलग-अलग दलों से चुनाव लड़कर चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त वे कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और इस्तीफा देकर साल 2016 में बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की। साल 2018 में बीजेपी ने फिर उन पर भरोसा जताया और वे दोबारा निर्वाचित हुए। वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    साल 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में तख्ता पलट की कवायदों के दौरान भी नारायण सुर्खियों में रहे। बीजेपी विधायक होने के बावजूद तब के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी नजदीकियां और मुलाकातें सियासी गलियारों में सरगर्मियां घोलती रहीं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक) 

Back to top button