मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP News :महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

सतना।।युवक कांग्रेस(yuwak congress) कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता एवं कुशासन विरोध आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुये घेराव किया गया। प्रदर्शन एवं घेराव करने वाले युवक कांग्रेस(Congress) कार्यकर्ताओं का नेतृत्व युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू मशहूर अहमद शेरू, उदित तिवारी, अरुण पाण्डेय, राजदीप सिंह, विक्रांत त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ युकां एवं कांग्रेस नेताओं ने किया।

युवक कांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव में प्रदेश सचिव रवीन्द्र सिंह सेठी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप समदरिया, मुख्तार अहमद सिद्धोकी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, स्वतंत्र मिश्रा, अशोक चक्रवर्ती, कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह, निखिल सिंह तिवारी, रीतेश त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के नेता शामिल रहे।

भाजपा की कथनी व करनी में है अंतर

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि इनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। लाखों युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा करने वाली सरकार एक दशक बाद भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा सके। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मिटाने का वायदा करके सत्ता में काबिज हुये भाजपा के शासन काल में कम होने की बजाय बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का ग्राफ और अधिक बढ़ जा रहा है।

इसे भी पढ़े – Satna News :अंधेरी पुलिया के पास मिली जली हुई लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी,जीआरपी ने कराया पीएम, नहीं हुई शिनाख्त

भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार आव्हान किया कि वे एकजुट होकर कानून-कायदों को ताक पर रखकर लोकतंत्र का गला घोट रही है। युवक कांग्रेस नेता द्वय ने कहा की वर्तमान में मध्यप्रदेश सहित देश भर में जो वातावरण है उससे इस बार देश एवं प्रदेश में कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत केंद्र एवं राज्य में अपनी सरकार बनायेगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ ने भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुट होकर बूथ से लेकर मंडल, ब्लाक बार एवं जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे।

कांग्रेस को मजबूत बनाने करें एकजुट प्रयास

इसके पूर्व पुराना पावर हाउस के निकट स्थित राजविला में शहर सहित जिले भर के कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुये। यहां एक विशाल सभा आयोजित की गयी, जिसे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत बनाने तन-मन-धन से एकजुट होकर लग जाये।

जगह-जगह वैरीकेट्स लगाकर रास्ता किया बंद

कांग्रेस पार्टी द्वारा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट के घेराव की पूर्व सूचना दिये जाने पर जिला प्रशासन आज पूरी तरह से एलर्ट मोड में दिखाई दिया। व्यंकट उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक-1 से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे तक पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा जगह- जगह वैरीकेट्स खड़े करवा कर रास्ता बंद कर दिया गया था। जिसके कारण आमजन को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चार पहिया, दो पहिया वाहन एवं आटो चालकों को अपने-अपने वाहन प्रेमनगर रोड से होकर अथवा रेलवे कालोनी के रास्ते से निकालने पड़े।

युकां नेताओं का कई स्थानों पर हुआ गर्मजोश स्वागत

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का सड़क मार्ग से सतना आते समय उचेहरा, सतना नदी के निकट शहर के पुराना पावर हाउस के पास राजविला पैलेस, पन्नीलाल चौक, अग्रसेन चौक सहित अनेक स्थानों पर युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button