भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताई दिग्विजय सिंह के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से पीछे हटने की वजह

भोपाल।।राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ओपन इलेक्शन के एलान के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।  राजस्थान में हुई नूराकुश्ती के बाद अशोक गहलोत की के पद की दौड़ से बाहर होने के बाद कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हुई लेकिन आज उन्होंने भी कदम वापस खींच लिए और मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना नेता बताकर उनका प्रस्तावक बनने की घोषणा की। लेकिन दिग्विजय सिंह के पीछे हटने की वजह मध्य प्रदेश के गृह मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कुछ और ही बताई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस समय देश की सबसे बड़ी खबर है, हर किसी की नजर इस बात पर है इस बार कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष ? यानि गांधी परिवार से अलग किसपर कांग्रेस आलाकमान यानि सोनिया गांधी भरोसा करती हैं।

यह भी पढ़े – कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस दिलचस्प, दिग्विजय सिंह 30 को भरेंगे नामांकन, गोविंद सिंह सहित कई MLA बनेंगे प्रस्तावक, शशि थरूर के साथ कड़ा मुकाबला

इस बीच कई नेता सामने आये जिन्होंने खुद को गांधी परिवार का विश्वसनीय बताते हुए  नामांकन भरने की घोषणा की।इनमें अशोक गहलोत सोनिया गांधी की पसंद के रूप में सामने आये लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का मोह नहीं छूटने से उन्होंने किरकिरी करा ली और वे रेस से बाहर हो गए।

शशि थरूर शुरू से ही चर्चा में चल रहे हैं , मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा का भी नाम सामने आया और दिग्विजय सिंह ने भी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने गले मिलती पोस्ट शेयर करती हुए एक दूसरे के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले की बात तक कह दी।

यह भी पढ़े – MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, नोटिफिकेशन जारी, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

लेकिन इस बीच आज नामांकन भरने के अंतिम दिन फिर बदलाव हुआ और दिग्विजय सिंह बैकफुट पर आ गए और सामने आया मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम, दिग्विजय सिंह ने कहा कि खड़गे उनके नेता हैं वे उनके प्रस्तावक बनेंगे नामांकन नहीं भरेंगे।

दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ से पीछे हटने के फैसले पर भाजपा कहां चुप बैठने वाली थी।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसे कमल नाथ की चाल बताया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बहुत सीनियर नेता  हैं उनकी चक्की धीमी चलती है लेकिन पिसती बहुत बारीक़ है।  उनकी 10 जनपथ में अंदर तक पैठ है वो राजा को अध्यक्ष बनने ही नहीं देंगे, मैंने पहले ही कहा था । कमल नाथ प्रदेश अध्यक्ष और उनका सो कॉल्ड छोटा भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष ? संभव ही नहीं होने देंगे।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button