Jharkhand

  • Muharram :मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आया डंडा, 4 लोगों की मौत

    Muharram 2023: झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल दहला देने वाली इस वारदात में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। आलोक ने कहा, ‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे।’

    Image credit by ani

    तार के संपर्क में आ गया लोहे का डंडा

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों के हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। उन्होंने कहा कि यह झंडा 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। आलोक ने कहा कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 8 को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बिहार के गोपालगंज में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें कुल 11 लोग झुलस गए थे।

     

    गोपालगंज में 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
    बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर धर्म चक गांव में मुस्लिम समुदाय ताजिया लेकर निकला ही थे कि अचानक हाईटेंशन तार के छू जाने से करंट फैल गया। इस हादसें में भीड़ में शामिल 4 लोग बिजली के करंट से गंभीर रूप से झुलस गए जबकि 7 लोगों को बिजली का झटका लगा था। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर गोपालगंज सदर अस्पताल में घायलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Top News: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मांगा समय, दे सकते हैं इस्तीफा, शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक

    Jharkhand: हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा दे सकते हैं और साथ ही फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

    झारखंड: आज इस्तीफा दे सकते हैं हेमंत सोरेन

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने शाम 4 बजे रांची में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उससे पहले उन्होंने राज्यपाल के मिलने का समय मांगा है। माना जा रहा है कि इस्तीफा देने के साथ ही हमंत सोरेन दुबारा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले के मद्देनजर हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता जाने वाली है।

  • यात्रियों के लिए खुशखबरी! 18 अप्रैल से रोज चलेगी हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस

    18 अप्रैल से धनबाद होकर चलने वाली हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस पूर्व की तरह प्रतिदिन चलेगी। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। एसईआर ने चार ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है, इसमें पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस भी शामिल है।

    कोरोना काल में ट्रेन के बंद होने के बाद जब इसे दोबारा चालू किया गया तो यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी। वापसी में 19 अप्रैल से पाटलिपुत्रा को पटना से हर दिन चलाया जाएगा। जल्द ही सप्ताह में सातों दिन का रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा।

    20 महीने बाद नौ नवंबर से 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को स्पेशल के रूप में चल रही थी।

    यह ट्रेन रात 10.10 बजे हटिया से खुल कर रात 3.25 बजे धनबाद और दोपहर 1.15 बजे पटना पहुंती है। वापसी में 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्रा स्पेशल पटना से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चल रही थी। यह ट्रेन शाम 3.15 बजे पटना से खुलकर देर रात 12.07 बजे धनबाद और सुबह 5.00 बजे हटिया पहुंच रही थी। ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा। 

    बिहार संपर्क क्रांति सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेने चली लेट

    मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें गुरुवार को लेट रही।  इससे  यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से कानपुर के बीच आयी टेक्नीकल फॉल्ट की वजह से ट्रेन री-शिड्यल की गई। इससे ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार  संपर्क क्रांति आठ घंटा, अमृतसर जयनगर क्लोन दो घंटा, आनंद विहार रक्सौल दो घंटा, आनंद विहार सीतामढ़ी दो घंटा, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर दो घंटा, लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें दो से आठ घंटे विलंब से चली। परिचालन विभाग ने कहा कि कई रेलखंड पर कार्य चल रहा है। इस वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। 

  • OMG!पति ने लगाई फांसी तो लौट आई बूढ़े के साथ फरार पत्नी, घरवाले उसी बूढ़े के साथ शादी कराने पर अड़े

    झारखंड के पलामू में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय विवाहिता 60 साल के बुजुर्ग के साथ फरार हो गई और जब उसके पति ने फांसी लगा ली तो वापस आ गई। अब घर वाले वापस आई विवाहिता का उसी बूढ़े के साथ शादी कराने की जिद पर अड़ गये हैं। घटना पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव की है।

    फरार हुई महिला के 3 और बुजुर्ग के हैं 5 बच्चे

    यह मामला तब सामने आया जब मुकेश महतो(35) को फांसी के फंद से उतारकर परिजनों ने गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रविवार को मुकेश ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। मुकेश की पत्नी इन्दु देवी(28) गांव के 60 वर्षीय चंदेश्वर पासवान के साथ फरार हो गई थी। इन्दु तीन बच्चों की मां है तो चंदेश्वर पासवान के पांच बच्चे हैं। मुकेश महतो ने पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपने ही गांव के चंद्रेश्वर पासवान के खिलाफ पाटन थाना में प्राथमिकी करवाया था

    महिला की हुई पिटाई

    मुकेश के फांसी लगा लेने की बात फैलते ही पत्नी इंदु देवी वापस घर आ गई। वह अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। उसने बताया कि पति से परेशान होकर वह रिश्तेदार घर चली गई थी। परंतु मुकेश के परिजनों इंदू देवी को घर से बाहर निकाल दिया।

    पूर्व मुखिया हितनारायन सिंह ने बताया है महिला के साथ मारपीट भी की गई है। पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इधर मुकेश के परिजन पाटन पुलिस को रोककर आरोपी चंद्रेश्वर पासवान को बुलाने व इंदू देवी की उससे शादी कराने के लिए अड़ गए।

    मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने में जुटी पुलिसपाटन के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया है कि महिला को फिलहाल पुलिस संरक्षण में लेकर पुलिस थाना लौट आई है। आरोपी चन्द्रेश्वर पासवान फिलहाल फरार है। थानेदार ने कहा कि मुकेश महतो के परिजन आरोपी को बुलाने और महिला से शादी कराने को लेकर अड़े थे। पुलिस को आने नहीं दे रहे थे। महिला के घर आने की सूचना पर पुलिस उसे सुरक्षा में लेकर अदालत में बयान कराने के लिए गई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों से बात की जा रही है। दर्ज कांड के आरोपी चंदेश्वर पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Back to top button