BJPSATNA

  • Satna Times News : सतना की गरमाई सियासत, भाजयुमो ने कांग्रेस विधायक का फूंका पुतला

    सतना।।चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना व कोतमा के कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

    भाजपा के युवा मोर्चा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया। दरअसल रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला द्वारा सतना विधायक और कोतमा विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जिसके विरोध में आज सतना भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया,

    यह भी पढ़े – कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में नशे में किया महिला से दुर्व्यवहार

    सतना के पन्नीलाल चौक में विधायक का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,साथ ही दोनों विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, गौरतलब है कि बीती रात रेवांचल एक्सप्रेस के एवन कोच में महिला यात्री सफर कर रही थी, उसी कोच में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ भोपाल जा रहे थे, महिला यात्री ने दोनों कांग्रेसी विधायकों पर सफर के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया है,जिसकी शिकायत भोपाल पुलिस एवं रेलवे पुलिस को महिला द्वारा की गई है,

    यह भी पढ़े – MP:पुलिस ने उतारी गुंडे की लू, 6 हत्या का दावा करने वाला बादशाह घुटनों के बल माफी माँगता नजर आया

    लिहाज आज दोनों कांग्रेसी विधायकों पर महिला से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया एवं दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

  • Satna News:महापौर योगेश ताम्रकार ने हिंदी एवं संस्कृत भाषा में ली शपथ,जारी किये हेल्पलाइन नम्बर

    सतना।।नगर निगम नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों ने रविवार को टाउन हॉल परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली इस दौरान सतना के बीजेपी पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर योगेश ताम्रकार ने हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी शपथ लेकर इतिहास रच दिया।

    इसके बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने सबसे पहले सतना नगर निगम का 1 हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसमें स्थानीय लोग साफ-सफाई पानी और अन्य समस्याओं की शिकायत और सूचना दे सकते हैं 1800572 4060 इस नंबर पर, वही नवनिर्वाचित महापौर ने कहा है कि वह हफ्ते में 1 दिन जनसुनवाई करेंगे और शहरवासियों की समस्याओं को सुनेंगे इसके साथ ही नवनिर्वाचित महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि शहर की गंदी बस्तियों का नाम सेवा बस्ती होगा।

    किसी वार्डों में नहीं होगा भेदभाव

    इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि शहर में संपत्ति कर ज्यादा है उसे कम किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सतना सीमेंट फैक्ट्री से सीएसआर मद के द्वारा 50,000 से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के 45 वार्डों में विकास के लिए कोई भेदभाव नहीं होगा जन सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

    शपथ के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम

    उन्होंने कहा कि नगर निगम मैं इसी टीम के साथ आदर्श काम के उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। कार्यक्रम के दौरान कई बार व्यवस्थाएं भी दिखी कार्यक्रम के दौरान जहां बिजली आती जाती रही वहीं दूसरी तरफ टाउन हाल में बारिश का पानी भी कई जगह से टपकता रहा।

  • MP:सतना में मेयर पद पर BJP का कब्जा, भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार 24916 मतों से हुए विजयी

    सतना ।।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रमानुसार प्रथम चरण की मतगणना में रविवार को नगर पालिक निगम सतना के एक महापौर पद और 45 वार्ड पार्षदों के मतों की गणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ। मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर नगर पालिक निगम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने महापौर पद के लिये भारतीय जनता पाटी के अभ्यर्थी योगेश ताम्रकार को 24 हजार 916 मतों से विजयी होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भारत भूषण गंगेले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे, एसके गुप्ता उपस्थित थे।


        मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफीसर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नगर पालिक निगम सतना के आम निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी से महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार को 63 हजार 292 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा (डब्बू) को 38 हजार 376 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार को 24 हजार 916 मतो से विजयी घोषित किया गया। नगर पालिक निगम सतना के नगरीय निकाय आम निर्वाचन में महापौर पद का चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सईद अहमद को 26 हजार 151 मत, शिवसेना के अरुण वर्मा को 781, आम आदमी पार्टी के बसंत विश्वकर्मा को 4 हजार 15, समाजवादी पार्टी एडवोकेट बृजेश यादव को 594, जनता दल (यूनाइटेड) की रवीना विपिन त्रिवेदी को 431, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के रविशंकर यादव को 820 एवं पीपीआईडी के संतोष कुमार जायसवाल को 423 मत प्राप्त हुए। उपरोक्त में से कोई नहीं के विकल्प (नोटा) की संख्या 1 हजार 70 मतों की रही। वैध मतों की संख्या कुल 1 लाख 35 हजार 953 रही।
    सभी वार्ड पार्षदों को भी वितरित किये गये निर्वाचन परिणाम पत्र
        प्रथम चरण की मतगणना में रविवार को नगर पालिक निगम सतना के महापौर पद के साथ 45 वार्ड पार्षदों के मतों की गणना का कार्य भी साथ-साथ किया गया। अंतिम परिणाम पत्र के अनुसार सतना नगर निगम के लिये निम्नानुसार अभ्यर्थी वार्ड वार निर्वाचित घोषित किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर नगर निगम अनुराग वर्मा ने सभी विजयी पार्षद पद के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
    वार्ड 1- मीना माधव (निर्दलीय)
    वार्ड 2- शहनाज दारा भाई (कांग्रेस)
    वार्ड 3- अभिषेक तिवारी अंशु (भाजपा)
    वार्ड 4- अमित अवस्थी सन्नू (कांग्रेस)
    वार्ड 5- सुषमा केके तिवारी (कांग्रेस)
    वार्ड 6- रावेंद्र सिंह मिथलेश (कांग्रेस)
    वार्ड 7- आदित्य यादव (भाजपा)
    वार्ड 8- मंजू गणेश यादव भाजपा)
    वार्ड 9- कपसा देवी (निर्दलीय)
    वार्ड 10- कमला सिंह (कांग्रेस)
    वार्ड 11- कृष्ण कुमार सिंह (कांग्रेस)
    वार्ड 12- माया कोल (कांग्रेस)
    वार्ड 13- सूर्यपाल सिंह (भाजपा)
    वार्ड 14- तिलक राज सोनी (कांग्रेस)
    वार्ड 15- ममता मुरारी सोनी (भाजपा)
    वार्ड 16- सुनीता सुरेंद्र चौधरी (कांग्रेस)
    वार्ड 17- ऊषा गंगा कुशवाहा (निर्दलीय)
    वार्ड 18- मनीषा अजय सिंह मंटू (भाजपा)
    वार्ड 19- सुमन वाल्मीक (भाजपा)
    वार्ड 20- मनीष टेकवानी (कांग्रेस)
    वार्ड 21- गोपी चंद गेलानी (भाजपा)
    वार्ड 22- सुनीता राजेंद्र कुशवाहा (भाजपा)
    वार्ड 23- कुसुम कली शुक्ला (भाजपा)
    वार्ड 24- प्राची पुष्पराज कुशवाहा (भाजपा)
    वार्ड 25- नम्रता सिंह (भाजपा)
    वार्ड 26- महेंद्र पांडेय (भाजपा)
    वार्ड 27- राजेश कुमार सूर्यवंशी (कांग्रेस)
    वार्ड 28- सुषमा सिंह लोधी (निर्दलीय)
    वार्ड 29- रानी बालकृष्ण शुक्ला (भाजपा)
    वार्ड 30- अच्छे लाल कोल (कांग्रेस)
    वार्ड 31- रजनी राम कुमार तिवारी (कांग्रेस)
    वार्ड 32- राजेश चतुर्वेदी पालन (भाजपा)
    वार्ड 33- संजू यादव (निर्दलीय)
    वार्ड 34- कुसुम बाल्मीक मल्लाह (भाजपा)
    वार्ड 35- मोहम्मद तारिक रजा (बीएसपी)
    वार्ड 36- रमेश शुक्ला गुड्डा (भाजपा)
    वार्ड 37- प्रवीण आशुतोष सिंह (कांग्रेस)
    वार्ड 38- मोहम्मद रशीद (कांग्रेस)
    वार्ड 39- डोली कमल बाल्मीक (भाजपा)
    वार्ड 40- अशरफ अली बाबा (कांग्रेस)
    वार्ड 41- प्रवीण जैन (भाजपा)
    वार्ड 42- वंदना सिंह तोमर (भाजपा)
    वार्ड 43- उमेश मलिक (कांग्रेस)
    वार्ड 44- अर्चना अनिल गुप्ता (कांग्रेस)
    वार्ड 45- पंकज कुशवाहा (कांग्रेस)
    जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त
       जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 मे प्रथम चरण में सम्पन्न हुये मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति सतना नगर पालिक निगम एवं नगर परिषद उचेहरा, चित्रकूट, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर के नागरिको, राजनैतिक दलो तथा चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारियो-कर्मचारियो के प्रति आभार प्रकट किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के फलस्वरूप नगर पालिक निगम सतना में मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है।

  • MP : महापौर पद के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, रैली निकालकर दिखाई अपनी अपनी ताकत

    सतना।।सतना में आज रैलियों की रही होड़ ,महापौर पद के प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर एक दूसरे को दिखाई अपनी ताकत ।।महापौर पद के नामांकन को लेकर आज कांग्रेश के प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाल कर सतना जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन सौपा ,वही कांग्रेश के कई बड़े चेहरे इस रैली से नदारत रहे ।


    वही भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने भी रैली निकाल कर अपना नामांकन भरा ,वही योगेश ताम्रकार के साथ सतना सांसद गणेश सिंह,जिलाध्यक्ष नरेंद त्रिपाठी और हजारों के तादाद में अपने समर्थकों के साथ कलेक्टेट पँहुचे और अपना नामांकन भरा ।।

    वही कांग्रेश से बगाबत कर पूर्व मंत्री सईद अहमद ने बहुजन समाज पार्टी से रिश्ता जोड़ा और महापौर पद की टिकट ले आये ,और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन भरा।।
    अब देखना ये हैं कि किस पार्टी का प्रत्याशी जीत की और कदम रखता हैं ।।

  • MP : भाजपा खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित, सतना जिला संयोजक बने मोहित सिंह

    सतना।।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, संगठन महामंत्री माननीय श्री हितानंद शर्मा जी की निर्देशानुसार व प्रदेश संयोजक श्री श्रवण मिश्रा जी के अनुशंसा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी के अनुमोदन उपरांत भाजपा खेल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मोहित सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है


    मोहित ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया है भाजपा नेता श्री शुभम तिवारी , खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक पारसनाथ तिवारी , समाज सेवी शुभम सिंह परिहार, अंकित गुप्ता , अमित गहरवार, शिवांश बघेल, चंद्रेश सिंह, अविनाश चौधरी, अजय वाधवानी, ऋषभ त्रिपाठी, राहुल मिश्रा ,गोलू त्रिपाठी सोहावल,राहुल शुक्ला ,संजीव तिवारी प्रबल गौतम, दिव्यम तिवारी,हिमांशु सिंह,अनुपम वर्मा रिशु सिंह,अतुल सिंह, मो.शाहबाज़, शादाब खान,रॉनी द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह,शशांक तिवारी,अभय सिंह,संदीप वर्मा रूपेश सिंह, प्रसून पांडेय ,विवेक वर्मा अन्य युवा साथियों ने हर्ष व्यक्त किया |

  • MP : OBC आरक्षण समाप्त करने के अपने एजेंड़े पर चल रही भाजपा सरकार – डॉक्टर रश्मि सिंह

    सतना।।यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क़ूर्मी छत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्य्क्श महिला डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण पंचायत एवं नगरीय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के अब होंगे।आज ओबीसी आरक्षण के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार आधी-अधूरी रिपोर्ट होने के कारण मध्य प्रदेश के ओबीसी वर्ग को नहीं मिलेगा पंचायत एवं नगर पालिका में आरक्षण।मध्यप्रदेश भाजपा सरकार शुरुआत से ही पंचायत एवं नगरीय चुनाव में ओबीसी आरक्षण समाप्त कराने का षड्यंत्र रच रही थी।सरकार की वर्तमान नियत से फिर यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश के पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू ना हो सके इसके लिए सरकार गैर जिम्मेदार आंकड़े न्यायालय के सामने पेश करके मामले को कमजोर कर रही है और ओबीसी आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है।डॉक्टर रश्मि ने कहा कीं शिवराज सरकार की नियत अगर साफ होती तो वह नौकरियों के मामले में माननीय कमलनाथ सरकार के द्वारा लागू किए गए 27% आरक्षण का गजट

    नोटिफिकेशन जारी कर देती और प्रदेश में ओबीसी वर्ग को उसका 27% आरक्षण मिल गया होता। लेकिन आरक्षण देने के बजाय सरकार ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को लाठी और डंडे मार रही है। यह भाजपा और आरएसएस की आरक्षण विरोधी नीति का ही परिणाम है। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क़ूर्मी छत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्य्क्श महिला डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल ने शिवराज सरकार से माँग करते हुए कहा है कि सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ न्यायालय में सभी आंकड़े उपलब्ध कराए और ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत एवं नगरीय चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त करें।वरना सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी पूर्व में भी यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भोपाल में आन्दोलन किया जा चुका हैं।

  • MP : अंकित शर्मा भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

    सतना।।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, रीवा संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत जिला संगठन के प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी की सहमति से भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राम रघुवंशी ने सतना

    जिले में अंकित शर्मा को स्वयं सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है! उनकी नियुक्ति पर पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया

  • शिवराज सरकार में हक मांगने पर मिलती है धमकी-डॉ रश्मि सिंह

    सतना।।यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन, सतना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह द्वारा समर्थन देते हुए कहा गया कि आज शिवराज सरकार में हक मांगने

    पर सिर्फ धमकी मिलती है महिला कर्मचारियों को रात में धमकी देने के लिए जिले के अधिकारी बुलाते हैं फिर दूसरे दिन सेवा समाप्ति का नोटिस भी काटते हैं ताकि दबाव में आकर धरना प्रदर्शन खत्म कर सके,जो सरकार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है महिलाओं के सम्मान में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस शिवराज सरकार की इन नीतियों का विरोध करने एवं आंगनबाड़ी बहनों को उनका हक के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी।

  • BJP की जीत पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल , CONGRESS के खेमे में निराशा

    सतना।।- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भाजपा की जीत पर सतना जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले भर में कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी के कार्यालय में एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तो दूसरी तरफ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी की अगुवाई

    में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाली है। उत्तर प्रदेश हमारा पड़ोसी प्रदेश है। जिसकी सीमा हमारे जिले से लगती है। वहां हुई इस बेहतरीन जीत के लिए मैं उत्तर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन विश्वास और योगी आदित्यनाथ ने जो अपने सफल कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया है यह उस विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा ने 35 साल बाद इतिहास रच दिया और लगातार दो बार एक ही दल की सरकार बन रही है।

Back to top button