Budget 2024-25 for Women and Child Fare : नए वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी करोड़पति, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली, Budget 2024-25 for Women and Child Fare। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट 2024 पेश कर रही है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट से आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई है। केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत नए वित्त वर्ष में 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

उच्च शिक्षा में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बीते 10 साल की बात की जाए तो उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी 28 प्रतिशत तक हो चुकी है।
पीएम आवास योजना में 70 फीसदी महिलाओं को मकान
वित्त मंत्री ने बजट में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70 फीसदी मकान महिलाओं को मकान दिए गए हैं। ग्रामीण इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए 70 फीसदी मकान संयुक्त मालिकाना हक वाले मामले में दिए गए हैं। वित्त मंत्री ने बीते 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी सरकार ने 3 तलाक को गैरकानूनी करार दिया।
खुद निर्मला सीतारमण ने बनाया रिकॉर्ड
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठी बार देश का बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण ऐसी दूसरी वित्त मंत्री बन गई है, जो सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास था। वहीं सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, अरुण जेटली और यशवंत सिन्हा ने 5 बजट पेश किए हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।