धर्महिंदी न्यूज

Hanuman Janmotsav 2022 : हनुमान जन्मोत्सव कल, नोट कर लें हनुमान जी को प्रसन्न करने का आसान उपाय

हनुमान जी का जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसी पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। इस साल शनिवार, 16 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन क्या करें- 

हनुमान चालीसा का पाठ

  • हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा करने का प्रयास करें।

सुंदरकांड पाठ

  • हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें नित्य सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

राम नाम का सुमिरन

  • हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

भोग लगाएं

  • हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जन्मोत्स के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार भोग जरूर लगाएं। भगवान के भोग में सात्विकता का विशेष ध्यान रखें। भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button