Satna : तापमान में गिरावट के कारण आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन

सतना ।।कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा शीत ऋतु में ठण्ड के प्रभाव से तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है। जारी आदेशानुसार जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अब बच्चों की उपस्थिति प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये नियत रहेगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि नवीन आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके अनुसार प्रातः 11 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र खुलेंगे और बच्चों की स्वागत किया जायेगा। इसके बाद बच्चों की साफ-सफाई का अवलोकन और बच्चों की व्यक्तिगत सफाई की जायेगी। प्रातः 11ः30 बजे से 12 बजे तक सामूहिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी तथा दोपहर 12 से 12ः30 बजे का समय नाश्ता के लिये आरक्षित रहेगा। दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक खेल गतिविधियां, 1 से 1ः30 बजे तक छोटे समूह की गतिविधियां, 1ः30 से 2 बजे के बीच बच्चों को भोजन दिया जायेगा और उनके घर पहुंचाया जायेगा। उन्होने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वुद्धि निगरानी, किशोरी बालिका योजना अंतर्गत परामर्श और गृह भेंट की जायेगी। सायं 5ः30 से 6 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिकॉर्ड संधारण का कार्य करेंगी।