होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

जॉर्डन और नाइक जैसे स्पोर्ट्स जैकेट्स सिर्फ 400-550 रूपए में…मुंबई की ये जगह है आपकी जेब के लिए परफेक्ट!

मुंबई और नवी मुंबई के फैशन प्रेमियों के लिए ठंडी का मौसम अब और भी स्टाइलिश. ठाणे के क्लोथिंग हब में आपको ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मुंबई और नवी मुंबई के फैशन प्रेमियों के लिए ठंडी का मौसम अब और भी स्टाइलिश. ठाणे के क्लोथिंग हब में आपको एडिडास, नाइक और जॉर्डन जैसे डिज़ाइन वाली स्पोर्ट्स जैकेट्स सिर्फ ₹400-550 में मिलेंगी. विंड चीटर से लेकर फर वाले गर्म जैकेट तक, हर साइज और रंग में स्टॉक मौजूद है. स्टाइल, आराम और बजट का बेमिसाल संगम जल्दी करें, स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है. 

मुंबई. ठंडी का मौसम शुरू हो चुका है, इस साल मुंबई में बारिश देर तक चली, इस कारण यहां ठंड थोड़ी देर से शुरू हुई, पर इस साल ठंड थोड़ी ज्यादा है. इस मौसम में गर्म कपड़े, जैसे जैकेट और विंड चीटर, जैसे कपड़ों का व्यापार जोर-शोर से चल रहा है. हर तरफ ठंडी के कपड़ों का मार्केट लग रहा है. ऐसे में कुछ स्टाइलिश और नए जमाने के फैशन से जुड़ा कपड़ा ही आज के जमाने के लोगों को पसंद आता है. ठाणे में स्थित एक दुकान, जिसका नाम क्लोथिंग हब है, यह स्टाइलिश और स्पोर्टी वियर्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है, यहां आप ठंड  में पहने जाने वाले जैकेट आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं.
सस्ते में स्पोर्ट्स जैकेट
स्पोर्ट्स वियर में बड़े ब्रांड्स, जैसे एडिडास, नाइक और जॉर्डन के जैकेट 4–5 हज़ार में बिकते हैं या फिर उससे भी ज्यादा, पर ऐसे ही डिज़ाइन के जैकेट मार्केट में ₹1000–1500 में बिकते हैं. ऐसा ही जैकेट, एडिडास, नाइक और जॉर्डन के डिज़ाइन वाली, क्लोथिंग हब नामक संस्था खुद बनाती है और इसे ₹400 से ₹550 तक में बेचती है. इन दिनों इस दुकान पर बहुत ज़्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, मुंबई से लेकर नवी मुंबई तक के लोग यहां स्पोर्ट्स वियर खरीदने आ रहे हैं. यहां आपको अनगिनत प्रकार के जैकेट देखने को मिलेंगे, यह दुकान ठाणे के वर्तकनगर में स्थित है.
₹550 में विंड चीटर जैकेट
पहले के मुकाबले अब के समय में स्पोर्ट्स वियर काफी ज्यादा आकर्षक और डिज़ाइन में बेहतर मिल रहे हैं. जैकेट्स में भी यह लाल, हरा, पीला और पिला रंग जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं. इस दुकान में आपको स्मॉल साइज से लेकर 5XL साइज तक के जैकेट्स मिल जाएंगे. अगर आप बाइक राइडर हैं तो आपको विंड चीटर जैकेट लेना चाहिए, जो जॉर्डन और नाइक के बड़े लोगो के साथ डिज़ाइन किया हुआ मिलेगा, इसकी कीमत ₹550 होगी. इसके अलावा, अगर आप ठंड से बचने के लिए गर्म जैकेट लेना चाहते हैं, तो अंदर से फर लगे हुए जैकेट लें, जो आपको ₹450 से ₹500 तक में पड़ेगा. इस दुकान में स्टॉक आते ही कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है क्योंकि पूरे मुंबई में इसकी बहुत ज़्यादा मांग है.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram