होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

‘सॉरी पापा… उस लड़की ने मेरी फीलिंग्स से खेला’, फायनेंस मैनेजर ने फांसी लगाई; पिता से की अंगदान की मार्मिक अपील

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर में एक फायनेंस कंपनी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर में एक फायनेंस कंपनी के 26 वर्षीय मैनेजर शिवमोहन सिंह ने सोमवार को अपने ऑफिस के चैंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक बेहद भावुक और मार्मिक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने एक लड़की को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है और अपने पिता से अंगदान करने की आखिरी इच्छा जताई है।

सुसाइड नोट में छलका दर्द और धोखा

रीवा जिले के सगरा देवतालाब निवासी शिवमोहन सिंह सतना में एक फाइनेंसियल इंटरप्राइजेज कंपनी संचालित करते थे। उनके सुसाइड नोट में उनका दर्द साफ झलकता है।

  • आत्महत्या का कारण: शिवमोहन ने लिखा, “सॉरी पापा… मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया। अकेलेपन के कारण मैंने शराब पीना शुरू कर दिया था। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।”

  • धोखा देने का आरोप: उन्होंने आगे लिखा, “मगर यहां जिस पर भरोसा करो, वही धोखा देता है। मेरी मौत की जिम्मेदार वह लड़की है, उसने मेरी फीलिंग्स के साथ बहुत खिलवाड़ किया है। उसकी वजह से मैं कुछ सोच नहीं पा रहा हूं।”

पत्नी की दूसरी शादी और अंगदान की मार्मिक अपील

मृतक शिवमोहन सिंह ने सुसाइड नोट में न सिर्फ अपना दर्द बयां किया, बल्कि अपनी पत्नी और अपनी अंतिम इच्छा को लेकर भी मार्मिक अपील की है।

बंद कमरे में मिली मैनेजर की लाश

सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट में जिक्र की गई ‘लड़की’ और आत्महत्या के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें