हिंदी न्यूज

MP : धू-धू कर स्वाहा हो गईं करोड़ों की सोलर प्लेट्स, खंडवा में बन रहे प्लांट में भीषण आग

मध्य प्रदेश खंडवा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट में शनिवार सुबह आग लग गई। भीषण आग से करोड़ों रुपए की सोलर प्लेट्स व सामग्री जलकर खाक हो गई। खबर मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची, दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

काटे गए थे हजारों पेड़
ऊर्जा विकास निगम द्वारा सोलर प्लांट का काम अमलपुरा के पास कनवानी गांव में कराया जा रहा है। यहां करीब 200 एकड़ जमीन पर सोलर प्लांट बन रहा है। बता दें कि, यहां घना जंगल था। लेकिन सोलर प्लांट लगाने के लिए हजारों की संख्या में पेड़ काट दिए गये थे। आगजनी से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

आग लगने की वजह पता नहीं
जानकारी के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही जावर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी भी वहां मौजूद है। वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग किन कारणों से लगी अभी यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आग लगने की वजहों की तलाश में जुटी हुई है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button