मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Maihar में अब तक करीब 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

Maihar News MP :प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब अब एमपी के मैहर में देखने को मिल रहा है।अब तक त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा के दरबार में 47 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट परिवर्तित कर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है।

Maihar news mp

दरअसल एमपी के मैहर में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक यानि 43 दिनों में करीब 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है।

जनवरी महीने में पहुँचे इतने श्रद्धालु

मंदिर प्रबन्धन समिति के मुताबिक बाकी दिनों के अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को करीब 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए है। इसके साथ ही 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।



विशेष मुहूर्त पर श्रद्धालुओ का दिखा कतार

वही बात करे फरबरी माह की तो 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार और 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने मा शारदा के दरबार मे माथा टेका है। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये है। इस शनिवार 22 फरवरी को यानि कल 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को आज 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये है।



गर्भगृह के पट खोलने और बन्द करने के समय मे बदलाव

इसी दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।साथ ही मेला परिसर की पार्किंग पूरी तरह भरने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को अस्थाई पार्किंग में खड़ा करवाया है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button