होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना में ‘महाकोष’ की नकल कर बिक रहा था ‘महोदय’ तेल: पतंजलि फूड्स की कार्रवाई, फैक्ट्री पर छापा और माल जब्त

सतना (मध्य प्रदेश):बाजार में ब्रांडेड खाद्य तेलों की साख का फायदा उठाकर नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना (मध्य प्रदेश):बाजार में ब्रांडेड खाद्य तेलों की साख का फायदा उठाकर नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सतना स्थित फर्म ‘आशा एंड आशा ट्रेडर्स’ पर गुरुवार को छापा मारा गया। यह कार्रवाई पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd.) के प्रसिद्ध ब्रांड ‘महाकोष’ (Mahakosh) की नकल कर ‘महोदय’ (Mahoday) नाम से नकली तेल बेचने के आरोप में की गई है।

‘महाकोष’ जैसी पैकिंग, नाम रखा ‘महोदय’

पतंजलि फूड्स लिमिटेड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सतना की एक कंपनी उनके रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और डिजाइन की चोरी कर रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी ‘महाकोष’ ब्रांड की पैकेजिंग, रंग-रूप और लोगों (Logo) की हूबहू नकल कर रही थी, लेकिन तेल का नाम ‘महोदय’ रखकर ग्राहकों को भ्रमित कर रही थी।

दिल्ली कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर हुआ एक्शन

इस मामले में पतंजलि फूड्स लिमिटेड की ओर से कानूनी फर्म नवकार एसोसिएट्स की अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय (Commercial Court) में वाद दायर किया था।

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने तुरंत फैक्ट्री में छापेमारी के लिए एक लोकल कमिश्नर नियुक्त किया।

  • कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पतंजलि के कॉपीराइट स्टाइल की यह खुली चोरी है।

फैक्ट्री में हड़कंप: भारी मात्रा में नकली तेल सील

गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर लोकल कमिश्नर की टीम और सतना पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘आशा एंड आशा ट्रेडर्स’ के परिसर में दबिश दी।

अब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है। अब ‘महोदय’ नाम से या महाकोष से मिलती-जुलती पैकिंग में:

  1. तेल का उत्पादन,

  2. खरीद-फरोख्त,

  3. स्टॉक रखना,

  4. मार्केटिंग या विज्ञापन करना,

पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करना अब अदालत की अवमानना (Contempt of Court) माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के बाद से नकली ब्रांड बनाने वाले स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram