Singrauli News :पत्नी ने खाया जहर तो पति ने लगा ली फांसी

सिंगरौली, मध्यप्रदेश।। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगाव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बेलगाव गाव में आपसी विवाद में पति पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे गाव में सनाका पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज सिंह ने इसकी जानकारी एसपी एवं एसडीओपी को दिया। जहा घटना स्थल पर थाना प्रभारी के अलावा एसडीओपी, तहसीलदार एवं एफएसएल टीम भी पहुच घटना स्थल का अवलोकन किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलगाव निवासी नव विवाहिता माया साकेत उम्र 22 वर्ष पति राम बिचारे साकेत उम्र 24 वर्ष के बीच आए दिन विवाद होता था। बीती रात दोनो पति पत्नी के बीच में जमकर विवाद हुआ। तैष में आकर माया साकेत ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली जहा उसकी मौत हो गई। वही आधी रात को राम बिचारे साकेत पिता रंगलाल साकेत ने भी घर से करीब चार सौ मीटर दूर पेड़ की डाली में फासी के फंदे में झूल आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सुबह जब परिजनो को लगी तो पूरे गाव में सनाका पसर गया।



मौके पर सरई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज सिंह हमराह के साथ घटना स्थल पहुच घटना की जायजा लेते हुये पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता एवं एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम को अवगत कराया साथ ही तहसीलदार सरई को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर एसडीओपी, तहसीलदार एवं एफएसएल टीम पहुच घटना का अवलोकन कर दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक एवं मृतिका के परिजनो के समक्ष आत्महत्या करने के कारणो का पतासाजी करने लगे। इस दौरान जानकारी मिली की पति पत्नी आपस में विवाद करते रहते थे। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जॉच कर रही है।

पहले भी पुलिस करा चुकी है समझौता

सूत्रो के मुताबिक रामबिचारे साकेत शराब सेवन का शौकिन था। आए दिन शराब के नषे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार रामबिचारे के परिजनो ने हस्ताक्षेप कर मामले को शांत कराने में लगे रहते थे। इतना ही नही पड़ोसी भी दखल देकर रामबिचारे को सलाह एवं समझाईस देते आ रहे थे। इसके बावजूद वह अपने हरकतो से बाज नही आ रहा था। जानकारी यहा तक मिली है कि माया साकेत ने मारपीट सूचना थाने मे जाकर दी। जहा पुलिस ने दोनो को तलब कर रामबिचारे को नसीहत देते हुये समझाईस भी दी थी। लेकिन वह अपने आदत से मजबूर हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here