Satna News :केन्द्रीय जेल के परिसर में किया गया वृक्षा रोपण

केन्द्रीय जेल के परिसर में किया गया वृक्षा रोपण

सतना,मध्यप्रदेश।।केन्द्रीय जेल सतना में सचिव जिला न्यायाधीश सतना पावस श्रीवास्तव एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सतना के मुख्य आतिथ्य मुहम्मद जीलानी तथा विधिक सहायता अधिकारी की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर में बंदियों को विधिक संबंधी जानकारी दी गई। बंदियों से आहवान किया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक बंदी कम से कम 1 पेड़ अवश्य लगायें।

केन्द्रीय जेल के परिसर में किया गया वृक्षा रोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्वयं तथा परिजनों को भी सम्मिलित करें। आने वाले समय में सारी बुराईयों से दूर रहकर एक नेक इंसान बनने का पूर्णरूपेण प्रयास करें। केन्द्रीय जेल के बगीचा परिसर में फलदार वृक्ष आम, अमरूद, जामुन, ईमली का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु शासन द्वारा वृक्षारोपण पर अत्याधिक जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here