मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News:जिले के सभी विकासखंडो में दिख रही हर घर तिरंगा अभियान की लहर

सतना ।।/स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान में घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। राष्ट्रीय ध्वज संपूर्ण राष्ट्र की गरिमा एवं प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधते हुए धर्म और क्षेत्रवाद से परे हमारा राष्ट्रीय तिरंगा ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ की सबसे प्रबल अभिव्यक्ति है।


सतना जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, समाजसेवी संगठनों, संस्थानों, महाविद्यालय और विद्यालय के छात्र-छात्रों, स्व-सहायता समूहों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग लिया जा रहा है। जिसके फलस्वरुप जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिकों में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति उत्साह का माहौल निर्मित हुआ है एवं सभी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिये उत्सुक भी हैं।हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और ध्वज की उपलब्धता के लिये जिले के विकासखंडो में तिरंगा सुविधा केंद्र स्थापित किये गये हैं। शनिवार को प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने विकासखंड रामनगर में आजीविका मिशन के सिलाई सेंटर पर तिरंगा सुविधा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। जहां से लोग 25 रुपये नकद जमा कर तिरंगा ध्वज क्रय कर सकते हैं। नगर परिषद नागौद के भवन में एसडीएम नागौद धीरेन्द्र सिंह ने तिरंगा सुविधा केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां के स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा सुविधा केन्द्र के शुरु होते ही तिरंगा क्रय करना चालू कर दिया है।हर घर तिरंगा अभियान में स्थानीय निकाय के चुनावों में निर्वाचित हुये जनप्रतिनिधि में अपनी भूमिका अदा कर रहें। जनपद पंचायत मैहर और उचेहरा के जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अभियान में शामिल होने के लिये प्रेरित किया। इसी प्रकार विकासखंड नागौद की स्व-सहायता समूह की दीदियों ने भी तिरंगा रैली निकाल कर लोंगो को अभियान में शामिल होने की अपील की।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button