होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Satna News :सतना में कार-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल,कार से निकला धुंआ

Satna News :सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरगंज बाइपास पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना में कार-ऑटो की भिड़ंत, दो लोग घायल

Satna News :सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरगंज बाइपास पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सतना में कार-ऑटो की भिड़ंत, दो लोग घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार से धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग फैलने से रोक ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पुलिस के अनुसार, घायल कमलेश (36) पुत्र पप्पू बुनकर, निवासी शेरगंज, अपने मोहल्ले के शिवप्रसाद (45) पुत्र लक्ष्मण सिंह को ऑटो में बैठाकर बाजार की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार (क्रमांक MP 19 BB 0901) ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो लोग घायल

वही, हादसे में कमलेश का पैर टूट गया, जबकि शिवप्रसाद को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

 

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें