Satna News :शहर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने बाइक को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ उसका नंबर प्लेट निकालकर ले गए है। पीड़ित युवक ने इस अनोखी चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित विवेक सिंह मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला है और इन दिनों सतना की पुष्पराज कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है।

उसने शिकायत में बताया कि उसकी बाइक MP19 ZJ 4699 घर के नीचे बालकनी के पास खड़ी थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाइक को छोड़कर उसका नंबर प्लेट ही निकाल लिया और ले भागे है।घटना का पता चलते ही विवेक सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
इसे भी पढ़े – MP Train Time Table Update 2025 : मध्यप्रदेश से गुजरने वाली 17 से ज्यादा ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बाइक चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन सिर्फ नंबर प्लेट चोरी का यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।







