होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना: गंदगी फैलाने वाले 46 लोगों पर नगर निगम का शिकंजा; ₹9 हजार जुर्माना वसूला, अब शराब दुकानों के बाहर रखने होंगे डस्टबिन

सतना : सतना शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और पटरी पर लाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना : सतना शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और पटरी पर लाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और दुकानों के आसपास कचरा फैलाकर गंदगी करने वाले 46 लोगों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने मौके पर ही अर्थदंड लगाते हुए कुल 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

टाउन हॉल और कामता टोला में हुई कार्रवाई, कचरा वाहनों के संचालन के निर्देश

नगर निगम के अमले ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टाउन हॉल के सामने गंदगी फैलाने वाले 13 लोगों से 3,250 रुपये और कामता टोला क्षेत्र में 7 लोगों से 1,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 12 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम कमिश्नर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन और कचरा वाहनों को तय रूट पर संचालित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

शराब दुकानों के सामने गंदगी रोकने के लिए आबकारी विभाग को लिखा पत्र

शराब दुकानों और अहातों के आसपास फैलने वाली गंदगी व डिस्पोजल-ग्लास के कचरे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने आबकारी विभाग को आधिकारिक पत्र भेजा है। निगम ने जिले की सभी शराब दुकानों के सामने अनिवार्य रूप से दो बड़े डस्टबिन रखवाने और वहां कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और संचालकों के खिलाफ भविष्य में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram