जॉब डेस्क, राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है! राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO) और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 नवंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 16 दिसंबर, 2025 |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
-
JSO पद के लिए: उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री/मृदा विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान आदि विषय में एमएससी (M.Sc.) या एमएस (MS) की डिग्री होनी चाहिए।
-
JEE पद के लिए: उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में बीई (BE), बीटेक (B.Tech), एमटेक (M.Tech) या एमई (ME) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
-
आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग (SC/ST, OBC, महिला उम्मीदवार) को राजस्थान राज्य के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
-
कुल प्रश्न: 75 (भाग-1 में 60 प्रश्न और भाग-2 में 15 प्रश्न)
-
कुल अंक: 225 (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का)
-
परीक्षा की अवधि: 1 घंटा 30 मिनट
-
नेगेटिव मार्किंग: 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन (How to Apply)
आवेदन 26 नवंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले RSPCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
-
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
-
निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।








