इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के 362 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 22 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 तक लिए जायेंगे। जो भी अभ्यर्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे इसमें आवेदन के लिए पात्र हैं। अधिक डिटेल इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं।

  1. आईबी एमटीएस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी।
  2. 22 नवंबर से 14 दिसंबर तक लिए जायेंगे फॉर्म।

Hero Image

10th पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/ 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 14 दिसंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।