होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

BSSC Recruitment 2025: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन, कल है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

जॉब डेस्क। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

जॉब डेस्क। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल यानी 25 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जो युवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए पंजीकरण एवं फीस जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म 27 नवंबर तक पूरा किया जा सकता है।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भर्ती के लिए बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

बिहार द्वितीय स्तरीय इंटर लेवल भर्ती के लिए कल रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे तुरंत ही फॉर्म भर लें। इस भर्ती में किसी भी राज्य के अभ्यथी आवेदन कर सकते हैं।

Hero Image

  1. बीएसएससी 2nd लेवल इंटर भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
  2. 25 नवंबर है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-

  • बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले onlinebssc.com पर विजिट करना है।
  • इसके बाद भर्ती से सम्बंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

Bihar 2nd Inter Level Recruitment notice

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 23175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए 22072, क्लर्क/ टाइपिस्ट के लिए 4, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर के लिए 534, एनिमल हसबैंड्री हेल्पर के लिए 549 और बेंच क्लर्क के लिए 16 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें