होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

बीच बाज़ार ताबड़तोड़ फायरिंग: ग्वालियर में गैंगस्टर की गिरफ्तारी से बौखलाए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, हलवाई को लगी चोट

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बीच बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग करके ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बीच बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। सोमवार सुबह पुलिस द्वारा एक बदमाश के शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार होने से बौखलाए उसके साथियों ने दोपहर में मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार को थर्रा दिया।

gwalior goli kand

बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान को निशाना बनाया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में महावीर जैन के यहां शादी समारोह के खाने का ऑर्डर लेने आए आगरा निवासी हलवाई गुड्डू जैन के पैर में गोली लग गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनकाउंटर के बाद बदला लेने की वारदात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के पीछे सोमवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए कुख्यात बदमाश कपिल यादव के सहयोगियों का हाथ बताया जा रहा है।

महावीर जैन के परिजनों ने कपिल यादव के सहयोगी राजेश यादव और कपिल के गुर्गों पर वारदात करने का आरोप लगाया है।

बाजार बंद, व्यापारियों में दहशत

इस घटना से मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में भारी दहशत फैल गई और व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं।

घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मुन्नालाल गोयल ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि व्यापारी इस तरह की वारदात बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ASP ग्वालियर, अनु बेनीवाल ने पुष्टि की है कि चार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर फायरिंग की। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने आसपास की दुकानों पर भी गोलियां चलाईं और इस घटना में आगरा के हलवाई गुड्डू जैन घायल हुए हैं। पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

पुलिस ने बदमाशों को जल्द पकड़ने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं I

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें