होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

‘आई लव महादेव’ पर सवाल क्यों? ‘आई लव मोहम्मद’ से धीरेंद्र शास्त्री को नहीं आपत्ति, बोले- संतुलन हो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद और अपने पटाखा बयान पर खुलकर बात ...

विज्ञापन

Updated on:

| सतना टाइम्स

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद और अपने पटाखा बयान पर खुलकर बात की है। उन्होंने राष्ट्रवाद के संदेश को लेकर 7 से 16 नवंबर तक होने वाली अपनी दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा के उद्देश्य भी साफ किए।


‘आई लव मोहम्मद’ पर दिया बड़ा बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने ‘आई लव मोहम्मद’ नारे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें इस नारे से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि उन्होंने इसका समर्थन भी किया था। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह ‘आई लव महादेव’ कहते हैं, तो इस पर किसी को आपत्ति क्यों होती है?

उन्होंने जोर देकर कहा कि हर धर्म के प्रति प्रेम होना चाहिए, लेकिन ‘सर तन से जुदा’ जैसे बयान कानून और संविधान दोनों के खिलाफ हैं। शास्त्री ने कहा, “हम तलवार की नहीं, विचारों की लड़ाई लड़ते हैं।”

पटाखों पर दी सफाई, कहा- हिंदुओं को निशाना न बनाएं

अपने विवादित पटाखा बयान पर सफाई देते हुए शास्त्री ने कहा कि अगर पटाखों से प्रदूषण होता है, तो यह नियम सभी मौकों पर लागू होना चाहिए—चाहे वह क्रिसमस, नया साल हो या क्रिकेट मैच जीतने का जश्न। उन्होंने सवाल किया कि केवल हिंदू त्योहारों पर ही पटाखे न जलाने का उपदेश क्यों दिया जाता है?

शास्त्री ने कहा कि अगर सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया जाएगा, तो गुस्सा आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं का उत्साह कम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने साफ किया कि वह संतुलन की बात करते हैं, भेदभाव की नहीं।

राष्ट्रवाद के संदेश के लिए पदयात्रा: जाति-धर्म से ऊपर उठो

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी आगामी दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा (7 से 16 नवंबर) के उद्देश्य पर कहा कि यह यात्रा किसी दल या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए है।

उन्होंने कहा कि देश में धर्म और जाति के नाम पर हो रही लड़ाई से भटकाव बढ़ रहा है। उनका संदेश है कि हमें अपनी ऊर्जा जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से ऊपर उठाकर राष्ट्र के लिए लगानी चाहिए, तभी सच्चा परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा, “भारत तभी मजबूत होगा जब हर हिंदू जागरूक और एकजुट होगा।”

राजनीतिक दलों पर टिप्पणी: हिंदुत्व का ठेका किसी का नहीं

राजनीतिक दलों से अपने संबंधों पर धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पार्टी ने हिंदुत्व का ठेका नहीं लिया है।

उन्होंने बताया कि सभी दल हमारे हैं, क्योंकि हर दल में हिंदू हैं। उन्होंने अपने कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से भी अच्छे संबंध होने की बात कही और बताया कि उन्होंने स्वयं छिंदवाड़ा में उनकी कथा का आयोजन किया था।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram