जेईई मेंस सेशन को लेकर एनटीए से जरूरी नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को करेक्शन पोर्टल से संबंधित कुछ सलाह दी गई है। FAQ भी उपलब्ध हो चुका है। कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एनटीए ने दिए हैं।
क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?
उम्मीदवार मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, एड्रेस, इमरजेंसी कॉंटेक्ट और टोग्राफ में कोई भी बदलाव नहीं कर सकते हैं। उम्मीदवार के नाम और माता-पिता के नाम में बदलाव की अनुमति होगी। इसके अलावा कक्षा दसवीं और बारहवीं की जानकारी, पात्रता के स्टेट कोड में भी बदलाव किया जा सकता है। परमानेंट और प्रेजेंट ऐड्रेस के आधार पर एग्जामिनेशन एग्जामिनेशन सिटी और परीक्षा के माध्यम में बदलाव की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी और हस्ताक्षर में भी बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पेपर जोड़ने की सुविधा भी दी जाएगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेंस 2026 सेशन-1” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाफ फॉर्म भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके जरूर रख लें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रखा जा सकता है।









