YouTube New Feature: YouTube ने अपने यूजर्स के लिए नया 2025 Recap फीचर पेश कर दिया है, जो पूरे साल देखे गए वीडियोज़ को एक खास अंदाज़ में सामने लाता है.

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए नया 2025 Recap फीचर पेश कर दिया है, जो पूरे साल देखे गए वीडियोज़ को एक खास अंदाज़ में सामने लाता है. यह फीचर साल के अंत में मिलने वाले उन डिजिटल रैप-अप्स जैसा है जिन्हें लोग Spotify Wrapped या Apple Music Replay के तौर पर देखते आए हैं. लेकिन यूट्यूब ने इसे और भी पर्सनल और मज़ेदार बनाया है. यह आपके पूरे साल की वॉच हिस्ट्री को एक ऐसी हाइलाइट रील में बदल देता है जिसे आप चाहें तो दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.














