मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

नही रहे जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत, विंध्य भर में शोक की लहर..

सतना:सतना जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी के असमय निधन पर सतना शहर समेत समूचे विंध्य में शोक की लहर दौड़ गयी है।मिली जानकारी अनुसार एक जनवरी 1976 को जन्मे स्व विष्णुकांत त्रिपाठी ने एम काम(MCOM) तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद आदर्श और स्वस्थ पत्रकारिता जगत में अपना विशेष मुकाम बनाया था।

स्व. त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के रीवा मेडिकल कालेज से निज निवास बम्हनगवा पहुंचने पर शोक श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार नारायण तालाब के मुक्ति धाम में किया गया। न्यूज पोस्टमार्टम एवं विंध्य युग समाचार के संपादक एवं दैनिक भास्कर डॉट काम में कार्यरत राज्य शासन के अधिमान्य पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी का बुधवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया।

सड़क दुर्घटना का हुए शिकार

गौरतलब हो कि विष्णुकांत त्रिपाठी रोज की तरह हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।तभी 20 दिसंबर को रात्रि 9.30 बजे सतना में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा में गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा था।यहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया।डॉक्टर इंतजार कर रहे थे कि उनकी हालत में स्टेबिलिटी आए तो उन्हें दिल्ली रेफर किया जा सके। धीरे-धीरे स्टेबिलिटी आती हुई दिखाई भी दे रही थी, लेकिन इस बीच उनकी सांसें थम गई। और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्व त्रिपाठी के चाहने वालो का घर पर जमा रहा तांता

वही, स्वर्गीय त्रिपाठी की पार्थिव देह सतना उनके निज निवास पर लाई गई।पार्थिव शव निज निवास पहुँचते ही उनके चाहने वालो घर पर तांता जमा हो गया। यहां सांसद गणेश सिंह, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीएसपी महेंद्र सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियो ने घर पहुंच कर स्व. त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजलि अर्पित की।

13 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नारायण तालाब के मुक्तिधाम में किया गया। स्व त्रिपाठी को उनके 13 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार सहित अन्य गणमान्य नागरिक, वरिष्ट प्रशासनिक पुलिस अधिकारी, राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक और पत्रकारिता जगत से अनेक पदाधिकारी, प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स(X)पर लिखा है कि सतना जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी का रीवा में संजय गांधी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन होने का समाचार अत्यंत कष्टकारी है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा की मोक्ष गति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति दें।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button