MP Board Result 2022 Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की जल्द होगी घोषणा, इन वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे

भोपाल, ।। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। एमपी बोर्ड के अध्यक्ष ने इसे लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें तय होगा कि किसी तारीख को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसा अनुमान है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 30 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे और इसे mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर चेक किया जा। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 की तारीख और एमपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2022 की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही, इसके बाद बोर्ड द्वारा एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 की तारीख और समय का अपडेट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर नोटिस जारी कर किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 2022 परिणाम: 18 लाख छात्र परीक्षा में हुए हैं शामिल
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में 18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उनकी परीक्षा की 1.30 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस काम के लिए बोर्ड ने 30 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी।
जो छात्र एमपी बोर्ड एमपीबीएसई परिणाम 2022 की तारीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे ध्यान दें कि केवल उन छात्रों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जो प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे। एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। थ्योरी पासिंग मार्क्स 25 अंक और प्रेक्टिकल विषय के लिए 8 अंक निर्धारित हैं।