Katni. News :प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा पहुचे थे।यहां गुरुवार को भरे मंच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत का एक अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। यहां आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को सोने की अंगूठी पहनाकर उनका स्वागत किया है। हालांकि, सीएम यादव ने मुस्कुराते हुए तुरंत वह अंगूठी उतारकर विधायक को वापस लौटा दी और विधायक को गले लगाकर कान में कुछ बाते कही है। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल यह वाक्या गुरुवार को बड़वारा स्थित सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे, तो स्थानीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने स्वागत के दौरान उनके हाथ में सोने की अंगूठी पहना दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए है।
अंगूठी लौटाकर लगाया गले
मुख्यमंत्री ने इस अनोखे स्वागत पर मुस्कुराया, लेकिन उन्होंने बड़ी ही शालीनता से हस्ते हुए तुरंत अंगूठी अपनी उंगली से निकाली और विधायक को वापस कर दी है।और विधायक को गले लगाकर कान में कुछ बाते कही है। मंच पर हुई यह घटना कैमरों में कैद हो गई और कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मुख्यमंत्री की सादगी और इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
कौन है सीएम को अगूंठी पहनाने वाले MLA
बड़वारा से भाजपा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह 2023 में भाजपा से टिकट पाकर चुनाव में जीत हासिल की थी। उनकी गिनती क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके इस अनोखे स्वागत ने बटोरीं हैं।







