भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

Mandsaur Road Accident : MP के मंदसौर में बड़ा हादसा, यात्री बस पलटने से 3 की मौत, 20 यात्री हुए घायल

Mandsaur Road Accident: भोपाल से नीमच जा रही यात्री बस मंदसौर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। घटना मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

20 से ज्यादा यात्री घायल

बताया जा रहा है कि एक चार्टर्ड बस भोपाल से नीमच जा रही थी। लेकिन मंदसौर शहर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। जहां बस डिवाइडर तोड़ते हुए सीधी पलट गई। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस भोपाल से सुबह 8 बजे निकली थी, जो 3 बजे मंदसौर पहुंचने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई।

इसे भी पढ़े – Kuno National Park: कूनो में चीतों की मौत पर CM शिवराज हुए सख्त, अब बनाई गई ये रणनीति

घटना में घायल हुए यात्रियों को मंदसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि बस में कई यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। जहां जेसीबी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया।

वहीं इस घटना के बाद जब यात्रा कर रहे लोगों को परिजन नीमच जिले में स्थित चार्टर्ड ऑफिस पहुंचे तो यहां कर्मचारियों ने ऑफिस बंद कर दिया। फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button