होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मध्य प्रदेश: धार के बिल्दा बाज़ार में भीषण अग्निकांड, 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक; 8 व्यापारियों पर FIR

धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के बिल्दा साप्ताहिक बाज़ार में शुक्रवार दोपहर पटाखों की दुकानों से शुरू हुई भीषण आग ने हड़कंप ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के बिल्दा साप्ताहिक बाज़ार में शुक्रवार दोपहर पटाखों की दुकानों से शुरू हुई भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। इस भयानक अग्निकांड में 20 से अधिक दुकानें, मकान और कई मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

इस हादसे में छह लोग झुलसकर घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मालसिंह, संतुबाई और कालू को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों—डेबर सिंह, मेह सिंह और सारीबाई—का इलाज गंधवानी में जारी है। चिकित्सकों ने फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई है।

 

पुलिस ने 8 व्यापारियों पर किया केस दर्ज

 

गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सख़्त कार्रवाई करते हुए 8 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी राजेन्द्र सौलंकी की रिपोर्ट पर मनावर और गंधवानी के आठ व्यापारियों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने इन व्यापारियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं (धारा 223, 211, 288, 324(5), 125(क), 3(5)) सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 5 और 9B(1)(b) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में मनावर और गंधवानी के मोहिज, जोहार, हुसैनी, सिराज, कुतुब, मुर्तजा और शांतिलाल शामिल हैं।

 

 

 

विधायक ने दी आर्थिक सहायता, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

 

यह हादसा नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया और घायलों को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के पटाखा बाज़ार लगाना यह प्रशासनिक चूक है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भी घटना को गंभीर लापरवाही बताया और कहा कि 30 से अधिक दुकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रशासन को इस हादसे से सबक लेकर भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram