होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

लखनऊ-इंदौर बस हादसा: नेशनल हाईवे पर पलटी स्लीपर कोच, 30 मीटर तक घिसटने से 1 की मौत, 19 यात्री गंभीर घायल

गुना: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंदौर जा रही एक लग्जरी स्लीपर कोच बस शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे मध्य प्रदेश ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

गुना: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंदौर जा रही एक लग्जरी स्लीपर कोच बस शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे 46 पर अनियंत्रित होकर बस अचानक पलट गई और 30 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Guna bus accidend

नींद के झोंके से हुआ हादसा

  • घटनास्थल: गुना जिले के बीनागंज में नेशनल हाईवे 46।

  • दुर्घटना का समय: शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे।

  • कारण: पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया या उन्हें झपकी लग गई, जिसके कारण तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

  • भीषणता: बस पलटने के बाद सवारियां नींद में ही एक-दूसरे पर गिरीं और बस सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घायलों को भोपाल किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने फंसी हुई सवारियों को बस से बाहर निकालने में काफी मदद की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram