iPhone Air Launchd :क्यूपर्टिनो स्थित टेक कंपनी Apple ने 9 सितंबर को कैलिफोर्निया में आयोजित अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च कर दिया। यह Apple के स्मार्टफोन लाइनअप में बिल्कुल नया मॉडल है, जिसकी थिकनेस केवल 5.6mm है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है।

यह मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge को सीधी टक्कर देगा। iPhone Air को 80% रिसाइकल्ड टाइटेनियम से बनाया गया है और इसमें पहली बार फ्रंट और बैक दोनों ओर Ceramic Shield 2 दिया गया है, जिससे यह पहले से 4 गुना ज्यादा क्रैक रेजिस्टेंट हो गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन – iPhone Air
iPhone Air में 6.5-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें ProMotion फीचर भी है, जो 10Hz से 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन पूरी तरह से eSIM-ओनली होगा और यह iOS 26 पर चलेगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस – iPhone Air
इस स्मार्टफोन में वही A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 17 Pro मॉडल्स में मौजूद है। इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है। फोन Apple Intelligence फीचर्स सपोर्ट करता है और Dynamic Caching Technology से लैस है।
साथ ही इसमें नया N1 चिप दिया गया है, जो Wi-Fi 6, Bluetooth 6 और Thread कनेक्टिविटी पावर करता है। नया C1X मॉडेम पहले से दोगुनी नेटवर्क स्पीड प्रदान करता है।
कैमरा – iPhone Air
कैमरा सेटअप में iPhone Air को 48MP Fusion मेन कैमरा मिला है, जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS, f/1.6 अपर्चर और 2X टेलीफोटो क्षमता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP Centre Stage कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग – iPhone Air
Apple ने बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह फोन 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता – iPhone Air
अमेरिका में iPhone Air की शुरुआती कीमत $999 (लगभग ₹88,100) रखी गई है। यह मॉडल 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
भारत में इसकी कीमत इस प्रकार है:
- 256GB वेरिएंट – ₹1,19,900
- 512GB वेरिएंट – ₹1,39,900
- 1TB वेरिएंट – ₹1,59,900
यह स्मार्टफोन चार रंगों में मिलेगा – Sky Blue, Light Gold, Cloud White और Space Black।
iPhone Air की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 19 सितंबर से की जाएगी।







