होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सरकारी स्कूल में Adult फिल्म धुरंधर देखने में मस्त थे छात्र, अतिथि शिक्षक भी रहे मौजूद,देखे Adult मूवी का वीडियो

Adult Movie Maihar :मध्यप्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ी करने वाली एक गंभीर और हैरान कर देने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Adult Movie Maihar :मध्यप्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ी करने वाली एक गंभीर और हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने के बजाय एडल्ट फिल्म धुरंधर दिखाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। क्लासरूम में डिजिटल स्क्रीन पर चल रही फिल्म का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

डिजिटल बोर्ड पर चलती रही Adult फिल्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा वाकया 31 जुलाई का है। स्कूल के क्लासरूम में शासन द्वारा बच्चों को आधुनिक और डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। लेकिन शैक्षणिक सामग्री की जगह स्क्रीन पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा Adult Only घोषित की गई फिल्म धुरंधर चलाई जा रही थी।

स्कूल में देखी Adult मूवी

कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं आराम से बैठकर यह फिल्म देख रहे थे। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जब यह सब चल रहा था, तब कक्षा में अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बच्चों को रोकने या मना करने के बजाय इसे अनदेखा किया। नियमानुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह फिल्म देखना प्रतिबंधित है।

DEO बोलीं – होगी सख्त कार्रवाई

स्थानीय ग्रामीण निशांत तिवारी ने इस मामले को बच्चों के भविष्य और संस्कारों से खिलवाड़ बताते हुए तुरंत ‘सीएम हेल्पलाइन’ में दर्ज कराई है। ग्रामीण का कहना है कि जिस डिजिटल बोर्ड का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए होना चाहिए, उसका उपयोग नियमों को ताक पर रखकर अश्लील व गैर-शैक्षणिक मनोरंजन के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram