होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Maihar में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के तीन महीने बाद उठाया कदम,पुलिस जांच में जुटी

Maihar News :मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या(sucide) किए जाने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar News :मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या(sucide) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लक्ष्मी विश्वकर्मा (22 वर्ष), पति अनित विश्वकर्मा, निवासी अतरवेदिया, थाना उचेहरा के रूप में हुई है। लक्ष्मी की शादी इसी वर्ष 5 मई को हुई थी। शुक्रवार दोपहर उसका शव मायके स्थित घर में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की देर शाम होने के चलते शव मर्चुरी में रखवा दिया था आज शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका के परिजन मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। घर में लक्ष्मी अकेली थी। जब परिजन लौटे तो वह कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लक्ष्मी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चूंकि विवाह को अभी तीन महीने ही हुए थे, इसलिए नियमानुसार मामले की जांच की जा रही है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×