होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

‘मैं दारू पीता हूं, BRC को जूते मारूंगा’: बहाली के 3 दिन बाद ही शराबी टीचर की हेकड़ी, नया वीडियो वायरल

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मिडिल स्कूल शिक्षक की दबंगई और शराबी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मिडिल स्कूल शिक्षक की दबंगई और शराबी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 2 महीने के निलंबन के बाद महज 3 दिन पहले बहाल हुए शिक्षक का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में, नशे में धुत शिक्षक अपने स्टाफ के सामने बैठकर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) को ‘जूते मारने’ की धमकी देते हुए साफ कह रहे हैं कि ‘मैं दारू छोड़ूंगा नहीं।’

Drunken Teacher Reach School

BRC को दी खुलेआम धमकी

यह पूरा मामला मझगवां ब्लॉक के पछीत माध्यमिक शाला का है। शनिवार शाम को वायरल हुए इस वीडियो में शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह का अंदाज बता रहा है कि उन्हें विभाग या कानून का कोई खौफ नहीं है।

  • हेकड़ी: शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह कुर्सी पर बैठकर अपने स्टाफ के सामने डींगे हांकते हुए कह रहे हैं, “मैं दारू छोड़ूंगा नहीं और अगर इस बार बीआरसी ने कुछ किया, तो उसे जूते मारूंगा।”

  • खुन्नस की वजह: शिक्षक की यह खुन्नस इसलिए है, क्योंकि पिछली बार (4 सितंबर को) जब वे शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे, तब बीआरसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही रीवा के जॉइंट डायरेक्टर (JD) ने उन्हें निलंबित किया था।

चौथी बार फिर हुई वही गलती

शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह को 26 नवंबर को ही बहाल किया गया था और बहाली के तीसरे दिन ही उन्होंने फिर से वही रंग दिखा दिया। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, पुष्पेन्द्र सिंह आदतन शराबी और विवादित रहे हैं।

निलंबन से लौटकर पछीत विद्यालय पहुंचते ही उन्होंने चौथी बार फिर वही हरकत कर दी है।

विभाग हरकत में, जांच के आदेश

बहाली के तीसरे दिन ही शिक्षक का यह विवादित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग एक बार फिर हरकत में आ गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें