होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Gold Rate Today: दशहरा के बाद सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 118830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया दाम

Gold Rate Today :सोने की कीमतों में लगातार आ रही तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। दशहरा बीतते ही 3 अक्टूबर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Gold Rate Today :सोने की कीमतों में लगातार आ रही तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। दशहरा बीतते ही 3 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की दरों में गिरावट देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 118830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 108940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

इससे पहले शारदीय नवरात्र शुरू होते ही सोने के दाम लगातार नए शिखर छू रहे थे। 1 अक्टूबर को दिल्ली में सोना 1100 रुपये उछलकर 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

  • दिल्ली – 24 कैरेट: ₹1,18,830 /10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,940 /10 ग्राम
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता – 24 कैरेट: ₹1,18,680 /10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,790 /10 ग्राम
  • जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ – 24 कैरेट: ₹1,18,830 /10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,940 /10 ग्राम
  • अहमदाबाद, भोपाल – 24 कैरेट: ₹1,19,310 /10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,840 /10 ग्राम
  • हैदराबाद – 24 कैरेट: ₹1,18,680 /10 ग्राम | 22 कैरेट: ₹1,08,790 /10 ग्राम

चांदी में अब भी तेजी

सोने के मुकाबले चांदी की रफ्तार जारी है। 3 अक्टूबर को इसका दाम 100 रुपये बढ़कर ₹1,53,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 1 अक्टूबर को दिल्ली के बाजार में यह ₹1,50,500 प्रति किलो पर स्थिर रहा था।

त्योहारों के दौरान लगातार महंगा होता जा रहा सोना अब थोड़ी राहत देता नजर आ रहा है, जबकि चांदी अभी भी निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बनी हुई है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram