Gold Price Today :शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच सोने ने नया इतिहास रच दिया है। मंगलवार, 30 सितंबर को MCX पर सोना 1.21% उछलकर 1,16,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 1.14% बढ़कर 3,899.15 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

पिछले 12 महीनों में सोना 37% और इस साल अब तक 31% महंगा हुआ है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने पिछले 1 साल में 4.65% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं वो 5 बड़े कारण, जिनसे सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है—
- रुपये की कमजोरी और त्योहारों का असर – डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से इंपोर्टेड गोल्ड महंगा हुआ। साथ ही दशहरा-दीवाली जैसे त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ी।
- अमेरिकी सियासी टकराव और शटडाउन का डर – अमेरिकी सरकार के शटडाउन की आशंका ने सोने को सुरक्षित निवेश बना दिया है।
- भू-राजनीतिक तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और अमेरिका-चीन तनाव ने सोने को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया।
- सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी – RBI समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। मई 2025 में ही बैंकों ने 20 टन सोना खरीदा।
- गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा – ग्लोबल स्तर पर गोल्ड-बैक्ड ETFs की होल्डिंग में तेजी आई है। SPDR Gold Trust जुलाई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में सोने की चमक और बढ़ सकती है। हालांकि, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि सोना या गोल्ड ETF में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर परामर्श लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। satnatimes.in निवेश की कोई सिफारिश नहीं करता।







