होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

भोपाल: चलती सिटी बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह एक चलती सिटी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना लिंक रोड नंबर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह एक चलती सिटी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना लिंक रोड नंबर एक पर पीसीसी कार्यालय के पास हुई। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) की TR-4 रूट की बस में अचानक पिछले हिस्से से तेज़ी से धुआं निकलने लगा, जिससे बस में सवार करीब 10 यात्री डर कर चीखने लगे।

ड्राइवर-कंडक्टर ने बचाई जान

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत बस से नीचे उतरे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बीसीएलएल के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक चिप में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। धुआं निकलने के कुछ देर बाद आग अपने आप बुझ गई। बस को बाद में डिपो ले जाया गया।

परिवहन व्यवस्था पर सवाल

यह घटना राजधानी की खस्ताहाल परिवहन व्यवस्था को भी उजागर करती है। नगर निगम के पास सार्वजनिक परिवहन की जिम्मेदारी होने के बावजूद, 368 बसों में से फिलहाल केवल लगभग 60 बसों का ही संचालन हो रहा है।

लापरवाही भी आई सामने

घटना में जिम्मेदार अधिकारियों की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। सिटी बस में आग लगने के बावजूद, बीसीएलएल के कर्मचारियों ने पुलिस या फायर ब्रिगेड को सूचना देना उचित नहीं समझा, जिससे दोनों विभाग इस घटना से अनजान बने रहे।

अधिकारियों का बयान

बीसीएलएल व एमआईसी सदस्य प्रभारी मनोज राठौर ने पुष्टि की कि धुआं इलेक्ट्रॉनिक चिप में शॉर्ट सर्किट के कारण निकला था। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस को डिपो में खड़ा करा दिया गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें