Easy Ways to Style a Plain Saree: अगर आप अपनी प्लेन साड़ी को अलग अंदाज में कैरी करना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए कुछ टिप्स दी जा रही हैं।
Easy Ways to Style a Plain Saree: आजकल फैशन का ट्रेंड सिर्फ भारी डिजाइनों पर नहीं, बल्कि मिनिमल और स्मार्ट स्टाइलिंग पर भी जोर देता है। ऐसे में एक साधारण प्लेन साड़ी को भी कुछ स्मार्ट ट्रिक, सही ऐक्सेसरीज और अनोखे ड्रेपिंग स्टाइल से बेहद ग्लैमरस और ट्रेंडी बनाया जा सकता है। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, प्लेन साड़ियां हमेशा से एलीगेंट और क्लासिक स्टाइल का प्रतीक रही हैं, लेकिन कई बार हमें उन्हें थोड़ा अलग और मॉडर्न अंदाज में कैरी करने का मन करता है।
चाहे आप ऑफिस लुक चाहें या पार्टी लुक, प्लेन साड़ी आपको हर मौके पर एक रिफाइंड और स्टाइलिश लुक देती है। इसके लिए आपको बस जरूरत है सही फैब्रिक, सही ब्लाउज और कुछ क्रिएटिव ट्विस्ट की। अगर आप अपनी सिंपल साड़ी को एक बोल्ड और फैशनेबल लुक में बदलना चाहती हैं, तो यहां दिए गए टिप्स आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे। इन स्टाइलिंग आइडियाज से आप अपनी प्लेन साड़ी को हर बार नए अंदाज में कैरी कर सकती हैं।

1. स्टेटमेंट ब्लाउज पहनें
अगर आपकी साड़ी प्लेन है तो ब्लाउज को थोड़ा हैवी या फिर यूनिक रखें। मिरर वर्क, पफ स्लीव्स, हॉल्टर नेक या बैकलेस डिजाइन तुरंत ही साड़ी को ग्लैमरस और रिच लुक देते हैं। सही ब्लाउज प्लेन साड़ी की पूरी वाइब बदल सकता है। सिंपल ब्लाउज आपका लुक बिगाड़ सकते हैं।

वेस्ट बेल्ट आजकल काफी ट्रेंड में है। आप लेदर बेल्ट, मेटल बेल्ट या अपनी साड़ी के फैब्रिक से मैच होती कस्टम बेल्ट कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को मॉडर्न और स्लीक बनाता है और फिगर को भी अच्छी तरह डिफाइन करता है।

पारंपरिक पहनावे में नया ट्विस्ट देने के लिए ड्रेपिंग स्टाइल बदलकर देखें। मराठी स्टाइल, बंगाली स्टाइल, डबल पल्लू या पैंट-स्टाइल ड्रेपिंग से आपकी प्लेन साड़ी तुरंत ही स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आने लगती है। इस साड़ी को सिंपल ही रखेंगी तो आपका लुक हो सकता है एकदम प्लेन ही दिखे।

अगर साड़ी प्लेन है, तो ज्वेलरी थोड़ी स्टेटमेंट रखें। चोकर नेकलेस, बड़े इयररिंग्स, ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी या कलेक्टिव सेट आपकी साड़ी को एक कंप्लीट और एलीगेंट फिनिश देता है।

अपनी प्लेन साड़ी में थोड़ा ट्विस्ट जोड़ने के लिए कॉन्ट्रास्ट रंग का पल्लू, लेस बॉर्डर या प्रिंटेड बॉर्डर लगा सकती हैं। ये छोटा बदलाव भी साड़ी को बिल्कुल नया और खूबसूरत लुक दे देता है।

एक अच्छे हेयरस्टाइल का लुक पर काफी प्रभाव पड़ता है। बन, वेवी हेयर, सॉफ्ट कर्ल्स या गजरा जोड़कर आप अपना इंडियन-फ्यूजन स्टाइल और भी आकर्षक बना सकती हैं।

सही फुटवियर आपके पूरे आउटफिट की शोभा बढ़ाता है। हील्स से लुक एलिगेंट बनता है, जबकि मोजरी एक ट्रेडिशनल टच देती है। अपने मौके और साड़ी के रंग के अनुसार फुटवियर चुनें, ताकि आपका लुक दिखे सबसे प्यारा।








