होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

शादियों में नहीं रुकना चाहिए फैशन, ठंड में ऐसे पहने स्लीवलेस ब्लाउज, बिना कपकपी के मारेंगी टशन

सर्दियों की शादी में फैशन करने से न डरें. सही फैब्रिक, स्मार्ट इनर-वियर, दुपट्टा स्टाइल और छोटे-छोटे वार्मिंग हैक्स अपनाकर आप ठंड ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सर्दियों की शादी में फैशन करने से न डरें. सही फैब्रिक, स्मार्ट इनर-वियर, दुपट्टा स्टाइल और छोटे-छोटे वार्मिंग हैक्स अपनाकर आप ठंड में भी बेफिक्र होकर स्लीवलेस ब्लाउज पहन सकती हैं. इस तरह आप बिना कांपे, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर ग्लो कर सकती हैं…

सर्दियों की शादी का सीजन आते ही लड़कियों को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ता है, वो भी उनके फैशन सेंस पर. ट्रेडिशनल आउटफिट में स्लीवलेस ब्लाउज या बैकलेस पहना देख लोग मजाक भी बनाते हैं. अगर आप सही तरीके और स्मार्ट स्टाइलिंग अपनाएं, तो ठंड के मौसम में भी स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टशन मार सकती हैं. बस कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स आपको पता होनी चाहिए, ताकि आप बिना कांपे पार्टी में ग्लैमरस और कम्फर्टेबल दोनों महसूस करें. स्लीवलेस ब्लाउज के अंदर हल्का, स्लिम-फिट थर्मल इनर पहनना सबसे आसान उपाय है. आजकल मार्केट में बेहद पतले और स्किन-कलर वाले थर्मल उपलब्ध हैं जो बाहर से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देते. ये आपके बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन रखते हैं और ब्लाउज की फिटिंग भी खराब नहीं करते. अगर ब्लाउज डीप या बैकलेस है, तो स्ट्रैपलेस थर्मल भी चुन सकती हैं. इससे आपका पूरा लुक स्टाइलिश भी रहेगा और ठंड भी नहीं लगेगी.
पैडेड या थिक फैब्रिक वाले ब्लाउज का चुनाव करें
सर्दियों में फैब्रिक बहुत मायने रखता है. अगर आप स्लीवलेस पहन रही हैं, तो कॉटन या पतले मटीरियल से बचें. इसके बजाय वेलवेट, रॉ सिल्क, बनारसी, ब्रोकैड या पैडेड ब्लाउज चुनें. ये कपड़े खुद ही गर्म होते हैं और ठंडक को रोकते हैं. वेलवेट ब्लाउज तो खुद में इतना रिच लुक देता है कि बिना किसी एक्सेसरी के भी आपका आउटफिट रॉयल दिखाई देता है. मोटा फैब्रिक थंडी हवा को सीधे त्वचा तक नहीं पहुंचने देता.
दुपट्टे का यूज करें, फैंसी भी और वार्म भी
स्लीवलेस ब्लाउज के साथ दुपट्टा सबसे बड़ा हथियार है. आप वेलवेट, शॉल या हेवी दुपट्टे का इस्तेमाल करें, जिसे आप स्टाइलिश तरीके से अपने कंधों और बाहों को कवर करते हुए कैरी कर सकती हैं. प्लीटेड स्टाइल में पिन करके एक कंधे पर डाल सकती हैं या केप स्टाइल में ओढ़ सकती हैं. इससे ठंड भी नहीं लगेगी और आपका रॉयल लुक भी बरकरार रहेगा.
ब्लाउज के साथ एथनिक जैकेट्स 
आजकल इंडो-वेस्टर्न केप्स और एथनिक जैकेट्स काफी ट्रेंड में हैं. ये आपके स्लीवलेस ब्लाउज को कवर भी करती हैं और लुक को और भी फैशनेबल बना देती हैं. शिफॉन, नेट, सीक्विन्ड या एम्ब्रॉइडर्ड केप पहनकर आप आसानी से ग्लैमरस स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं. वेलवेट या ब्रोकैड जैकेट तो सर्दियों की शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है.
हैंड ग्लव्स और हॉट पैक ट्रिक
अगर शादी ओपन एयर में है और ठंड ज्यादा है, तो आप हल्के, मैचिंग हैंड-ग्लव्स पहन सकती हैं. यह आपके लुक में रेट्रो टच भी जोड़ता है और आपको गर्म भी रखता है. इसके अलावा, ब्लाउज के अंदर छोटे-छोटे हॉट पैक (self-heating warmers) छिपाकर रख सकती हैं, जो कई घंटों तक गर्मी देते हैं और बिल्कुल भी नजर नहीं आते.
शरीर को अंदर से गर्म रखें
बाहर से ठंड रोकना काफी नहीं, शरीर को भीतर से गर्म रखना भी जरूरी है. शादी में जाने से पहले हल्की हर्बल चाय, अदरक-वाला पानी या सूप पी लें. इससे बॉडी टेम्परेचर बढ़ता है और ठंड कम लगती है.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें