होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

बिहार चुनाव 2025: NDA की ऐतिहासिक जीत पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कांग्रेस को बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान देने की सलाह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। NDA की बंपर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। NDA की बंपर बढ़त के बीच, जहां उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी, वहीं कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर जनसंपर्क पर ध्यान देने की महत्वपूर्ण सलाह दी है।

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि उनके शक के अनुरूप ही परिणाम आए। उन्होंने 62 लाख वोट कटने और 20 लाख वोट जुड़ने का दावा किया, जिसमें से 5 लाख वोट बिना ‘SIR फॉर्म’ भरे बढ़ाए गए। उन्होंने आगे कहा कि “अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग के कटे,” और EVM पर भी शंका बनी हुई है।

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस को दो टूक सलाह

बिहार के रुझानों में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद, दिग्विजय सिंह ने पार्टी को भविष्य की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मंत्र दिए।

  • संगठन पर विशेष ध्यान: उन्होंने कहा कि “कांग्रेस को को अपने संघटन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।”

  • बूथ मैनेजमेंट ही जीत की कुंजी: सिंह ने स्पष्ट किया कि “आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का।”

  • बड़ी रैलियां नहीं लाती जीत: उनके अनुसार, “बड़ी रैलियों और जनसभाओं से नहीं जीता जाता चुनाव।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अपना कैडर मजबूत करना होगा ताकि हर बूथ पर पार्टी की सक्रिय मौजूदगी दर्ज हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक चुनावी जीत मुश्किल बनी रहेगी।

 विजयी प्रत्याशियों को बधाई

अपनी प्रतिक्रिया के अंत में, दिग्विजय सिंह ने बिहार चुनाव में आगे चल रहे सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया जनादेश बिहार के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram