भोपाल/वृंदावन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (16 नवंबर) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिंदू एकता पदयात्रा’ के अंतिम दिन शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने केवल यात्रा में हिस्सा लिया, बल्कि सड़क पर बैठकर पत्तल में पूड़ी-सब्जी भी खाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फूलों की वर्षा के बीच सीएम ने दिखाई सादगी
दिल्ली से 7 नवंबर को शुरू हुई इस हिंदू एकता पदयात्रा का समापन आज वृंदावन में हो रहा है।
-
पदयात्रा में भागीदारी: सीएम मोहन यादव पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इस दौरान पूरे माहौल में ‘हिंदू सनातनी’ नारे गूंजते रहे।
-
बुलडोजर से पुष्प वर्षा: पदयात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव पर बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई।
-
सड़क पर भोजन: कुछ देर चलने के बाद, सीएम मोहन यादव और पंडित धीरेंद्र शास्त्री सड़क पर ही बैठ गए और आम सनातनी की तरह पत्तल में पूड़ी-सब्जी खाई। तस्वीरों में पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीएम को खुद खाना देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस कदम को सीएम मोहन यादव द्वारा ‘आम सनातनी‘ होने का संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।
यात्रा का उद्देश्य: जात-पात खत्म करना
इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और समाज से जात-पात के भेद को खत्म करना है। यात्रा के दौरान शामिल हुए तमाम बड़े संतों ने यह संकल्प लिया कि हम सभी एक सनातनी हैं।
समापन के मौके पर वृंदावन में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के कई बड़े संत संबोधन देंगे। गौरतलब है कि इस यात्रा में कथावाचिका जया किशोरी भी शामिल हुई थीं।








