होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर में रोपवे परिसर की कैंटीन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच,संदिग्ध पाए जाने पर लिए गए सैंपल

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने रोपवे परिसर में संचालित कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य सामग्री संदिग्ध पाए जाने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने सोमवार को रोपवे परिसर स्थित कैंटीन का सघन निरीक्षण किया। जांच दल में नायब तहसीलदार (नजूल) शिवभूषण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक गौर, चौकी प्रभारी रंजीत सिंह तथा पटवारी अंकित द्विवेदी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कैंटीन में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री, उनके भंडारण, साफ-सफाई और तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कुछ खाद्य सामग्री संदेहास्पद प्रतीत होने पर अधिकारियों ने तत्काल उनके नमूने एकत्र किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ ने बताया कि जांच के लिए खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे तेल, दाल, ब्रेड, पिज्जा बेस तथा तैयार समोसे सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित कैंटीन संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मंदिर परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram